Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में 73 जनसेवा केंद्र ID रद्द:किसानों के पंजीकरण में लापरवाही पर डीएम की कार्रवाई

    12 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में किसानों के पंजीकरण में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। अब तक कुल 73 जनसेवा केंद्रों (CSC) की आईडी निरस्त की जा चुकी हैं। सोमवार को 18 जनसेवा केंद्र संचालकों की आईडी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गईं। इन संचालकों पर भारत सरकार की फार्मा रजिस्ट्री योजना के तहत एग्री स्टैक पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण न करने या इसमें लापरवाही बरतने का आरोप है। यह योजना भारत सरकार द्वारा संचालित है, जिसके तहत कौशांबी जनपद के सभी किसानों का पंजीकरण जनसेवा केंद्रों के माध्यम से किया जाना है। हालांकि, जनपद में किसानों के पंजीकरण की प्रगति संतोषजनक नहीं रही है। किसानों का पंजीकरण करने में लापरवाही जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में स्थापित जनसेवा केंद्रों द्वारा किसानों के पंजीकरण का कार्य अभियान चलाकर कराया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार निर्देशों के बावजूद कई जनसेवा केंद्र संचालक अपने संबंधित ग्राम पंचायतों के किसानों का पंजीकरण करने में लापरवाही बरत रहे थे, जिससे जिले की प्रगति प्रभावित हो रही थी। जिन 18 जनसेवा केंद्र संचालकों की आईडी सोमवार को निरस्त की गई हैं, उनमें रोहित कुमार पाण्डेय, राज प्रजापति, बृज लाल पटेल, सूरज, पवन कुमार, राम नरेश, महेश कुमार, रानू कुमार, रवि कुमार, धर्मेंद्र, दीपक कुशवाहा, सूर्य प्रकाश मौर्य, विवेक कुमार, सौरभ कुमार, सुभाष चंद्र, नीरज सिंह यादव, मोनू और वीरेंद्र शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5 दिन से लापता व्यक्ति का नदी में मिला शव:भतीजे ने हत्या की जताई आशंका, पुलिस जांच जारी
    Next Article
    कानपुर में SSC परीक्षा में छात्रों का हंगामा:प्रवेश नहीं मिलने पर भड़के स्टूडेंट्स, गेट फांदकर छात्रा अंदर कूदी; परीक्षा कैंसिल हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment