Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में SSC परीक्षा में छात्रों का हंगामा:प्रवेश नहीं मिलने पर भड़के स्टूडेंट्स, गेट फांदकर छात्रा अंदर कूदी; परीक्षा कैंसिल हुई

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सचेंडी में एसएससी के ऑनलाइन एग्जाम के दौरान छात्रों ने गेट बंद होने पर जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप था कि समय से पहले गेट बंद कर लिया अंदर प्रवेश नहीं दे रहे थे। इस दौरान एक छात्रा गेट पर चढ़कर अंदर पहुंच गई इस दौरान सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी को शांत कराया। हालांकि देर शाम एसएससी की ओर से एक नोटिस जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि तकनीकी कारणों से परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया है। अब आज के अभ्यर्थियों की परीक्षा 20 फरवरी को होगी। सचेंडी थाना क्षेत्र के चकरपुर में बने आर.सी.आर.डी कालेंज में सोमवार को ऑनलाइन परीक्षा के दौरान छात्र छात्राओ ने जमकर हंगामा काटा। छात्रों का आरोप था की तीन बजे से कालेज में अंदर एंट्री का समय था। लेकिन तीन बजकर दस मिनट होने के बाद भी कालेज का गेट नहीं खुला। उसके बाद सैकड़ो छात्र छात्राएं गेट पर हंगामा काटने लगे। हंगामे के दौरान एक छात्रा कालेज का गेट पर चढ़कर कालेज के अंदर दाखिल हुई। जिसके बाद कालेज के कर्मचारियों ने इसकी सूचना 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सचेंडी थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा। जिसके बाद थाना प्रभारी ने दीनानाथ मिश्रा ने हंगामा काट रहे छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में गेट खुलवाकर सभी छात्रों का लाइन लगाकर प्रवेश करवाया गया। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया की समय से कालेज के अंदर प्रवेश को लेकर छात्रों ने हंगामा काटा था। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और कालेज से बात की गई तो उन्होंने सर्वर डाऊन होने की बात कही जिस वजह से छात्रों का कुछ देर के लिये प्रवेश रोका गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में 73 जनसेवा केंद्र ID रद्द:किसानों के पंजीकरण में लापरवाही पर डीएम की कार्रवाई
    Next Article
    इंस्पेक्टर अरुण मौत मामले सिपाही मीनाक्षी की जमानत याचिका खारिज:जज ने कहा- यह गंभीर प्रकृति का अपराध है, जमानत का पर्याप्त आधार नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment