Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:मानसिक रूप से अस्वस्थ था, घर में गमछे से फंदा लगाया

    14 hours ago

    1

    0

    कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय अविवाहित व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान शंकर यादव (50) पुत्र स्वर्गीय बूँदी यादव के रूप में हुई है। वह पेशे से हलवाई का काम करता था। बताया गया है कि पिछले लगभग पांच वर्षों से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह घर में अकेला रहता था। शुक्रवार को शंकर यादव ने अपने घर के अंदर चूल्हे के सहारे गमछे से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष हरीश तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले मृत्यु के संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ भी कहना संभव नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा के घमंड को तोड़ने का काम करेगा सम्मेलन:आजमगढ़ में सुभाषपा के राष्ट्रीय महासचिव बोले- सामाजिक समरसता महारैली के माध्यम से करेगी शक्ति प्रदर्शन
    Next Article
    सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, मजदूर की मौत:खेत में खस भरने के लिए जाते समय आनियंत्रित हुआ; 4 बेटों के सिर से हटा पिता का साया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment