Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, मजदूर की मौत:खेत में खस भरने के लिए जाते समय आनियंत्रित हुआ; 4 बेटों के सिर से हटा पिता का साया

    16 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के सकरन थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। सेमरा खुर्द निवासी बच्चा लाल अपने खेत में खस पेराई का कार्य कर रहे थे। वह अपने मजदूर जगदीश (50 वर्ष) को ट्रैक्टर पर बैठाकर खेत में खस भरने के लिए जा रहे थे। यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे श्री ओम शिक्षण संस्थान से लगभग 100 मीटर दूर सड़क के दक्षिण दिशा में हुई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में मजदूर जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सांडा ले जाया गया, जहां डॉ. सुनील यादव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एस.एस.आई. सतीश चंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक जगदीश अपने पीछे चार पुत्रों (अशोक, सुशील, मनोज, उपेंद्र) और चार पुत्रियों (पिंकी, संगीता, आरती, नीलम) को छोड़ गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:मानसिक रूप से अस्वस्थ था, घर में गमछे से फंदा लगाया
    Next Article
    बरेली में दो बाइकों में जोरदार टक्कर:यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत, तीन की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment