Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में भाजपा की केंद्रीय बजट चौपाल आयोजित:जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बजट को रोजगार-आत्मनिर्भरता बढ़ाने वाला बताया

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी के सिराथू विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को केंद्रीय बजट पर एक चौपाल का आयोजन किया गया। सिराथू ब्लॉक सभागार में हुई इस विधानसभा स्तरीय चौपाल को भाजपा जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता और जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया। जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि भारत इस समय एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। केंद्रीय बजट 2026 का उद्देश्य विकसित भारत को सर्वोपरि मानते हुए देश को परिवर्तन के अगले चरण में ले जाना है। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को वित्तीय स्थिरता के पथ पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष का बजट भारत की विकास योजना को आकार देने के तरीके में एक निर्णायक बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह बजट एक ऐसे देश को दर्शाता है जो उपभोग से परे जाकर सेवाओं के क्षेत्र को मजबूत कर रहा है और साथ ही एक विश्वसनीय विनिर्माण केंद्र के रूप में लगातार उभर रहा है। धर्मराज मौर्य ने बजट की सबसे खास बात इसका स्पष्ट दीर्घकालिक दृष्टिकोण बताया। उन्होंने कहा कि इसमें भौतिक, डिजिटल और मानवीय क्षमताओं के निर्माण, निवेश को सक्षम बनाने, उत्पादकता बढ़ाने और उन क्षेत्रों का समर्थन करने पर जोर दिया गया है जो वैश्विक प्रतिस्पर्धा की अगली लहर को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय बजट 2026 भविष्य के लिए तैयार अर्थव्यवस्था के नए रास्ते खोलता है जो विकसित भारत के सपने को साकार करेगा। वित्तीय सेवा क्षेत्र इस बदलाव को गति देने वाले प्रमुख कारकों में से एक होगा। बजट का मुख्य फोकस नियामक परिवर्तन और एक सरल एवं सहज कर ढांचे पर है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री संजय जायसवाल, जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी, जिला मंत्री प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय, जगदीश सरोज, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य और ज्योति केसरवानी सहित कई मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनोज वाजपेयी, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पर मेरठ में केस दर्ज:वेब सीरीज 'घूसखोर पंडित' में ब्राह्मणों के अपमान का आरोप
    Next Article
    परीक्षार्थियों के बीच मेंटर बनकर पहुंचे DM:वाराणसी में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में DM सत्येंद्र कुमार ने दिए टिप्स, कहा- बिना तनाव लिए दें एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment