Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परीक्षार्थियों के बीच मेंटर बनकर पहुंचे DM:वाराणसी में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में DM सत्येंद्र कुमार ने दिए टिप्स, कहा- बिना तनाव लिए दें एग्जाम

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी के DM सत्येंद्र कुमार आज शुक्रवार को परीक्षार्थियों के बीच मेंटर बनकर पहुंचे थे। वह जिलाधिकारी नहीं बल्कि उनके बीच में दोस्त व सलाहकार की भूमिका में नजर आए। दरअसल, क्वींस कॉलेज में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। हॉल में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी यहां मौजूद रहे। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल व DIOS भोलेंद्र प्रताप सिंह के सामने परीक्षार्थियों ने परीक्षा को लेकर तमाम सवाल किए। 10वीं के एक छात्र ने सवाल किया कि परीक्षा को लेकर वह तनाव में है। इस पर जिलाधिकारी ने खुद की स्टोरी बताई। उन्होंने कहा कि जब वो खुद IIT की तैयारी कर रहे थे तो उनके मन में भी बेचैनी होती थी कि रिजल्ट क्या होगा? आगे उन्होंने कहा कि परीक्षा और उसके परिणाम को लेकर हर विद्यार्थी के मन में यह विचार आना स्वाभाविक है। लेकिन अच्छी तैयारी और सकारात्मक दृष्टिकोण से चरैवती चरैवति के मार्ग पर आगे बढ़ना है और अपने सपने को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि एक विद्यार्थी की सफलता की कुंजी उसकी तैयारी में निरंतरता का होना है। ईमानदारी से मेहनत, खुद के बारे में सकारात्मक सोच, आगे बढ़ने की ललक और अपने सपने को पूरा करने के लिए निरंतर अभ्यास और प्रयास निश्चय ही मार्ग प्रशस्त करता है। नगर आयुक्त बोले, मैं खुद सरकारी स्कूल में पढ़ा था परीक्षार्थियों के सवाल का जवाब देते हुए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि वो खुद सरकारी स्कूल के छात्र रहे और अपनी मेहनत से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़कर यहां तक पहुंचे। उन्होंने छात्रों से कहा कि कोई भी परीक्षा जीवन की आखिरी परीक्षा नहीं होती। इसलिए हर परीक्षा में एक सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जाना है। ईमानदारी से किया हुआ प्रयास हमें बेहतर करने का आत्मविश्वास देता है, फिर सफलता के मार्ग खुल जाते हैं। पहले उस प्रश्न को करें जिसका उत्तर आता हो: DIOS जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों से चर्चा के दौरान बच्चों के सवालों को सुना और उन्हें परीक्षा में बेहतर तरीके से प्रश्नों का उत्तर लिखने को प्रेरित किया। एक बालिका के सवाल पर उन्होंने बताया कि परीक्षा में समय सीमा का ध्यान रखते हुए सभी प्रश्नों को हल करें, किसी भी प्रश्न को न छोड़ें। जिस प्रश्न का उत्तर सबसे अच्छा पता हो, उसे सबसे पहले करें। महत्वपूर्ण टॉपिक का बार बार रिवीजन करें। खानपान और अच्छी नींद भी जरूरी है। समय प्रबंधन के साथ दें परीक्षा क्वींस कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को बिना तनाव के समय प्रबंधन के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया और विद्यार्थियों को इस वर्ष वाराणसी जनपद से पूरे प्रदेश में टॉप टेन मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने के लिए संकल्पित होने के लिए उत्साहवर्धन किया। जनपद के माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. चारुचंद्र त्रिपाठी, डॉ. प्रतिभा यादव आदि हरे। संचालन हिमांशु तिवारी ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में भाजपा की केंद्रीय बजट चौपाल आयोजित:जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बजट को रोजगार-आत्मनिर्भरता बढ़ाने वाला बताया
    Next Article
    ललितपुर में 50 केंद्रों पर 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं:35,970 परीक्षार्थी होंगे शामिल, नकलविहीन के लिए प्रशासन अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment