Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में गालीबाज इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रांसफर:पत्रकार को अपशब्द कहने का ऑडियो मिलने पर हुई कार्रवाई

    3 hours ago

    2

    0

    कौशांबी में एक पत्रकार को गाली देने के आरोप में सरायअकिल थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। इस घटना से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें थाना प्रभारी कथित तौर पर पत्रकार को 8 मिनट में 100 से अधिक अपशब्द कहते सुनाई दे रहे हैं। यह मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र की कनैली चौकी से संबंधित है। स्थानीय पत्रकार ने बताया कि उन्होंने हाल ही में यमुना नदी में अवैध खनन को लेकर एक खबर प्रकाशित की थी। आरोप है कि इसी खबर से नाराज होकर संबंधित पुलिस अधिकारी उनसे खफा थे। पत्रकार के अनुसार, बीते बुधवार रात करीब 9 बजे कनैली चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने उन्हें सराय अकिल चौराहे से हिरासत में लिया और थाने ले गए। पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि थाने पहुंचते ही थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, मां-बहन की गालियां दीं और झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी। पत्रकार ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और उनके मुंह में पेशाब करने की धमकी दी गई थी। इस घटना को लेकर कौशांबी के इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया संगठनों में भारी आक्रोश था। पत्रकारों ने एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया और एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कौशांबी ने देर रात कार्रवाई की। गाली देने के आरोपी इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह समेत अन्य थानों के चार अन्य पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। इनके खिलाफ हुई कार्यवाही सराय अकिल इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह को थाना से प्रभारी निरिक्षक शाखा, शेर सिंह वर्मा को थाना सराय अकिल की कमान, करारी थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया को क्राइम ब्रांच, रोशन लाल को थाना करारी की कमान। देर रात हुई इस कार्यवाही से पुलिस महकमें में हड़कम्प का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंदरिया ने 3 महीने के बच्चे को बनाया बंधक:मुज़फ़्फ़रनगर में 2 घंटे चला हाई-रिस्क रेस्क्यू, मोबाइल में वाइल्डलाइफ VIDEO दिखाकर भटकाया ध्यान
    Next Article
    सर्राफा व्यापारी से लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:श्रावस्ती में बदमाश के पैर में गोली लगी, सोने के जेवरात लूटे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment