Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में ईंट-भट्‌ठे में बाल मजदूरी, VIDEO:श्रम परिवर्तन अधिकारी ने जांच के लिए टीम गठित करने की बात कही

    12 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में एक ईंट भट्ठे पर बाल मजदूरों के काम करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कोखराज कोतवाली क्षेत्र के अंधवा स्थित एक भट्ठे का बताया जा रहा है। यह घटना बीते 7 फरवरी की है, जिसकी जीपीएस फोटो और वीडियो बुधवार रात से जनपद के सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पढ़ने की उम्र में नाबालिग बच्चे अपने कंधों पर ईंटों का बोझ ढो रहे हैं। वे भट्ठे में ईंट धुलाई का काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो बाल श्रम का स्पष्ट उल्लंघन है। इस वायरल वीडियो के संबंध में श्रम परिवर्तन अधिकारी नेहा यादव ने कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा। इस टीम में श्रम विभाग के अधिकारी, किशोर न्याय बोर्ड (CWC) के सदस्य और पुलिस टीम शामिल होगी। यह टीम बाल श्रम के आरोपों की गहनता से जांच करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही कोर्ट में हथकड़ी लगाकर पेशी:लोगों ने किया विरोध, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    रामपुर में वकील की गोली मारकर हत्या:अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment