Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही कोर्ट में हथकड़ी लगाकर पेशी:लोगों ने किया विरोध, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग

    11 hours ago

    1

    0

    जनपद भदोही में उस समय हलचल मच गई जब पुलिस कुछ आरोपियों को हथकड़ी लगाकर न्यायालय परिसर में पेशी के लिए ले जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों के हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई और विरोध दर्ज कराया। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, बिना विशेष कारण के आरोपियों को सार्वजनिक स्थान पर हथकड़ी लगाकर ले जाना उचित नहीं है। विरोध कर रहे नागरिकों ने इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया गया था। संबंधित आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और उनके फरार होने की आशंका थी। पुलिस ने बताया कि लगभग एक महीने पहले न्यायालय परिसर से ही पेशी के दौरान एक आरोपी भाग गया था, जिसके बाद भदोही पुलिस कोई चूक नहीं करना चाहती थी। हालांकि, न्यायालय परिसर में हथकड़ी न लगाने का नियम है, जिसे देखते हुए लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस मामले को लेकर जनपद में चर्चा का माहौल है। अब देखना यह होगा कि उच्चाधिकारी इस प्रकरण में क्या निर्णय लेते हैं। नागरिकों ने पारदर्शी जांच कर उचित कार्रवाई की मांग दोहराई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में आशा वर्कर्स का प्रदर्शन:मानदेय बढ़ोतरी, सरकारी दर्जा और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग
    Next Article
    कौशांबी में ईंट-भट्‌ठे में बाल मजदूरी, VIDEO:श्रम परिवर्तन अधिकारी ने जांच के लिए टीम गठित करने की बात कही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment