Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में खेत में मिला अधेड़ का शव:शरीर पर चोट के निशान नहीं, जहरीले जीव के काटने की आशंका; CCTV खंगाल रही पुलिस

    11 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह खेत में एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रजबर बंधवा मोड़ के पास सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की उम्र करीब 55 साल बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत किसी जहरीले जीव के काटने या किसी अन्य वजह से हुई हो सकती है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। रजबर बंधवा मोड़ के पास खेत में पड़ा था शव स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार सुबह करीब 8 बजे खेत में शव दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक ने सफेद शर्ट और जांघिया पहन रखा था। शरीर अकड़ा मिला, चोट के कोई निशान नहीं पुलिस के अनुसार शव अकड़ा हुआ था। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। इसी वजह से पुलिस अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जहरीले जीव के काटने की आशंका के साथ मौत के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। खेत तक कैसे पहुंचा, यह भी स्पष्ट नहीं अधेड़ खेत तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। हाईवे के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों के साथ हाईवे के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। = = =
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में कांग्रेस की बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर:राष्ट्रीय सचिव बोले- एकजुट होकर काम करें; SIR और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर विरोध जारी रखने की बात
    Next Article
    थाने से 100 मीटर दूर मिला युवक का शव:पोस्टमार्टम में बिजली गिरने की पुष्टि, 3 दिन पहले पत्नी को लेने आया था ससुराल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment