Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में LPG टैंकर का टोल से टकराने का VIDEO:टैंकर फटते ही गैस फैली, जनरेटर की चिंगारी से भड़की आग, अब तक 5 की मौत

    19 hours ago

    2

    0

    कौशांबी में एलपीजी टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि टोल प्लाजा से टकराने के बाद टैंकर फट गया। गैस लीक होने लगी। चंद सेकंड में 30-40 फीट तक गैस फैल गई। टोल प्लाजा पर ही जेनरेटर चल रहा था। गैस जेनरेटर तक पहुंची और तेज धमाका हुआ। चारों तरफ आग ही आग फैल गई। 25-30 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। हादसा 26 जून को कोखराज थाने के सिरोही टोल प्लाजा में सुबह 6.38 पर हुआ था। टैंकर ड्राइवर समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। ड्राइवर की जिंदा जलकर टैंकर के अंदर ही मौत हो गई थी। जबकि, बाकी 3 टोलकर्मी और राहगीर की इलाज के दौरान मौत हुई। एक घायल का प्रयागराज में इलाज चल रहा है। गुरुवार रात 10 बजे इसका सीसीटीवी सामने आया है। हादसे की 4 तस्वीरें… वीडियो में दिख रहा है गैस के साथ धधकी आग हादसे के बाद टोल प्लाजा पर लगे सारे CCTV और सिस्टम बर्बाद हो गए थे। बाद में एक्सपर्ट्स ने सर्वर से CCTV फुटेज रिकवर किए। CCTV में दिख रहा है कि दो एलपीजी टैंकर एक साथ दो अलग-अलग लेन पर आते हैं। नंबर-1 लेन वाला एलपीजी टैंकर अचानक टोल बैरियर की दीवार से टकराता है। टकराते ही टैंकर फट जाता है और तेज आवाज के साथ गैस लीक होने लगती है। कुछ ही मिनटों में धुएं जैसी गैस पूरे टोल प्लाजा परिसर में फैल जाती है। गैस लीकेज के दौरान दो गाड़ियां दूसरी लेन से तेजी से निकलती हैं। बाकी गाड़ियां खतरे को देखते हुए 100 मीटर पहले ही खड़ी हो जाती हैं। दूसरी लेन वाला टैंकर टोल गेट पार कर निकल जाता है। तीन मिनट 31 सेकेंड बाद अचानक गैस टोल प्लाजा की बिल्डिंग में चल रहे जेनरेटर तक पहुंच जाती है और साइलेंसर की चिंगारी से आग लग जाती है। गैस लीकेज के दौरान टोल कर्मी भी टोल प्लाजा छोड़कर भागते नजर आते हैं। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे टोल प्लाजा को अपनी चपेट में ले लिया। थोड़ी देर में प्लाजा जलकर राख हो गया। यार्ड में खड़ी 16 बाइकें और दो कारें भी आग की चपेट में आकर जल गईं। टैंकर में चालक की हड्डियां मिली थीं हादसे के बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब टीम ने टैंकर की जांच की तो चालक धर्मेंद्र दुबे (40) की हड्डियां मिलीं। टैंकर कानपुर से प्रतापगढ़ की ओर जा रहा था। हादसे में टोल कर्मचारी आलोक सिंह की मौत हो गई थी। टोल कर्मचारी अनिल कुमार, निवासी हंडिया ने 1 जुलाई को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। 2 जुलाई को दो अन्य घायलों की भी मौत हो गई। इनमें रायबरेली के राजापुर निवासी हीरामणि सिंह (29) और मध्य प्रदेश के सीधी में कठैली गांव निवासी कृष्णपाल मौर्य (23) शामिल हैं। टॉयलेट में बैठे सुपरवाइजर बुरी तरह झुलस गए थे टोल कर्मचारी संजय निर्मल ने बताया था- हादसे से 10 मिनट हल्की-फुल्की बारिश हुई थी। पता नहीं अचानक क्या हुआ कि पूरी गाड़ी एकदम धड़ाम से गिर गई थी। गैस लीक से भड़की आग प्लाजा सटे यार्ड और टॉयलेट तक फैल गई। टॉयलेट में बैठे सुपरवाइजर आलोक पांडे बुरी तरह झुलस गए। उनका सड़क पर भागते हुए वीडियो भी सामने आया था। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- LPG टैंकर टोल से टकराया, धमाके के बाद आग लगी:कौशांबी में ड्राइवर जिंदा जला, सिर्फ हडि्डयां बचीं; 16 बाइकें और 2 कारें जलकर राख यूपी के कौशांबी में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक LPG टैंकर बेकाबू होकर टोल प्लाजा से टकरा गया। टक्कर के बाद तेज धमाका हुआ और टैंकर में आग लग गई। हादसे में टैंकर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। उसका शव पूरी तरह जल गया और कंकाल का कुछ हिस्सा ही बरामद हो सका। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने पर प्रिंसिपल सस्पेंड:सपा विधायक बोले- 'न' से नरेंद्र और 'म' से मोदी… पढ़ाने पर एक्शन क्यों नहीं हुआ था
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी को हार्ट अटैक, सिविल अस्पताल में भर्ती; अखिलेश यादव भी पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment