Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी को हार्ट अटैक, सिविल अस्पताल में भर्ती; अखिलेश यादव भी पहुंचे

    17 hours ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी सिविल अस्पताल पहुंच गए और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पूरी खबर पढ़ें विश्वभूषण मिश्रा बने UP PCS एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष, सृष्टि धवन पहली महिला महासचिव उत्तर प्रदेश पीसीएस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। पीसीएस अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा को एसोसिएशन का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। वह वर्तमान में काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) हैं। वहीं पीसीएस अधिकारी सृष्टि धवन को एसोसिएशन का महासचिव नियुक्त किया गया है। वह अभी उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में डिप्टी डायरेक्टर हैं। इसके साथ ही वह उत्तर प्रदेश PCS एसोसिएशन की पहली महिला महासचिव बन गई हैं। हाईकोर्ट ने काशी ​दालमंडी के दुकानदारों की याचिका खारिज की, कहा- अधिग्रहण वैध इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के दालमंडी बाजार में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि राज्य अपनी संप्रभु शक्तियों के तहत सार्वजनिक प्रयोजन के लिए मंदिर, मस्जिद, चर्च या अन्य धार्मिक स्थलों का अधिग्रहण कर सकता है। यह कानूनन वैध है। न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति अरुण कुमार की खंडपीठ ने सैयद राशिद अली समेत 6 किरायेदारों की याचिका पर सुनवाई की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पीठ ने यह फैसला सुनाया। याचिकाकर्ताओं ने मांग की थी कि उन्हें दुकानों से जबरन बेदखल न किया जाए। सड़क चौड़ीकरण के लिए वैकल्पिक मार्ग विकसित किया जाए। क्षेत्र की 6 प्राचीन मस्जिदों को सुरक्षित रखा जाए। साथ ही पुलिस या अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती पर भी रोक लगाई जाए। पढ़ें पूरी खबर 100 फिट जमीन के लिए चचेरे भाई की हत्या:कनपटी पर सटाकर मारी गोली, सड़क पर बिखरा मांस; आरोपी बोला- दबदबा था और रहेगा वाराणसी में गुरुवार रात करीब 9:15 बजे 100 फिट जमीन के लिए 2 सगे भाइयों ने अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। आरोपी ने 22 वर्षीय सौरभ सिंह उर्फ बंटी की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारी। गोली लगते ही सौरभ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसका सिर फट गया और मांस बाहर सड़क पर बिखर गया। फिर आरोपी ने उसके ऊपर खड़े होकर हवा में पिस्टल लहराई। उसने कहा कि जिसने भी जमीन की तरफ आंख उठा कर देखा। उसे गोलियों से छलनी कर दिया जाएगा। कहा कि दबदबा था और रहेगा। इसके बाद वह अपने भाइयों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 3 टीमों का गठन किया है। जो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। वहीं तनाव को लेकर गांव में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। पढ़ें पूरी खबर गौतमबुद्ध नगर की डीएम ने हाईकोर्ट से माफी मांगी:कोर्ट में हाजिर होकर आदेशों की अनदेखी के लिए बिना शर्त माफी मांगी गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेघा रूपम ने गुरुवार को हाईकोर्ट में उपस्थित होकर भुगतान ग्रैच्युटी अधिनियम के तहत जारी वसूली नोटिस का पालन न होने और न्यायालय के आदेशों की अनदेखी के लिए बिना शर्त माफी मांगी। साथ ही कोर्ट को आश्वस्त किया कि नियत प्रक्रिया का पालन करते हुए नई कंपनी उमा मेडिकेयर लिमिटेड के नाम पर नया वसूली नोटिस जारी किया जाता है तो प्रशासन उक्त राशि की वसूली सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। कोर्ट ने प्रशासन की ओर से मिले पुख्ता आश्वासन और परिस्थितियों को देखते हुए सभी याचिकाओं को आवश्यक दिशानिर्देशों के साथ निस्तारित कर दिया। ​यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की ने महेंद्र दत्त शर्मा सहित चार अन्य की याचिकाओं पर उनके अधिवक्ता राधेश्याम द्विवेदी और अपर महाधिवक्ता अशोक मेहता व मुख्य स्थायी अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह को सुनकर दिया। पढ़ें पूरी खबर रेलवे टावर पर दो बच्चों के साथ चढ़ी महिला,VIDEO:गोंडा में प्रेमी के साथ रहने की मांग, पति ने छोड़ा; 3 घंटे से बैठी गोंडा रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में आज शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हड़कंप मच गया। जब तरबगंज थाना क्षेत्र के तिवारी बाजार पथार की रहने वाली गीता देवी नामक महिला अपने दो बच्चों के साथ 150 फीट ऊंचे रेलवे टावर पर चढ़ गई। वह लगभग 100 फीट की ऊंचाई पर बच्चों के साथ बैठी है। महिला पिछले तीन घंटे से टावर पर बैठी है और लगातार अपने प्रेमी राम अकबाल सिंह के साथ रहने की मांग कर रही है। गीता देवी का आरोप है कि उसके पति राम लक्षन ने उसे छोड़ दिया है और उसका प्रेमी राम अकबाल सिंह भी उसके साथ नहीं रह रहा है, न ही उसे खाने-खर्चे के लिए पैसे दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:सीतापुर में महिला से कुंडल लूट मामले में फरार था, पैर में गोली लगने से घायल सीतापुर के सकरन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपी 28 जून को महिला से हुई कुंडल लूट की घटना में वांछित चल रहा था। पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार, थाना सकरन में दर्ज महिला के कान से कुंडल छीनने के मामले में आरोपी आशिक निवासी ग्राम जठरा की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर एसओजी और थाना सकरन की संयुक्त टीम ने ओड़ा-झाड़ रसूलपुर रोड के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने तमंचे से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। एक गोली उसके पैर में लगी। पढ़ें पूरी खबर बुलंदशहर में बुढ़ाना चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, मुठभेड़ में पुलिस ने पैर में मारी गोली, यूपी-दिल्ली में कुल 11 मुकदमे दर्ज बुलंदशहर के जहांगीराबाद पुलिस की गुरुवार रात करीब 11 बजे बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी पर अलग-अलग थानों में 11 मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी बुढ़ाना में स्कूल चोरी का मास्टरमाइंड है। जहांगीराबाद पुलिस का 10 दिन में तीसरा हाफ एनकाउंटर है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में LPG टैंकर का टोल से टकराने का VIDEO:टैंकर फटते ही गैस फैली, जनरेटर की चिंगारी से भड़की आग, अब तक 5 की मौत
    Next Article
    पति ने 40 साल की इन्फ्लुएंसर की हत्या की:चाकू से गोदा, फिर खुद पर वार किए; मेरठ में बेडरूम से खींचकर की वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment