Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहा, तीन की मौत:मां-बेटी समेत 5 दबे, 2 घायल रेफर, पूरे गांव में मातम का माहौल

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी के मंझनपुर तहसील के चकथांबा गांव में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। तालाब से मिट्टी निकालने के दौरान अचानक टीला ढह गया, जिससे पांच लोग दब गए। हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के तालाब से मिट्टी निकालने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला भरभराकर नीचे आ गिरा और वहां मौजूद लोग उसके नीचे दब गए। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। मां-बेटी समेत तीन की मौके पर मौत घटना में उत्तरा देवी, गीता देवी और उनकी 12 वर्षीय बेटी अंकिता की मौके पर ही मौत हो गई। गीता और अंकिता मां-बेटी थीं। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक गीता देवी की बेटी शिवानी ने बताया कि हादसे में उनकी मां और छोटी बहन की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई अमित घायल है और उसका इलाज चल रहा है। शिवानी के पिता लल्लू मुंबई में निजी नौकरी करते हैं। वहीं उत्तरा देवी के बेटे धीरेंद्र ने बताया कि उनकी मां तालाब में मिट्टी खोदते समय हादसे का शिकार हो गईं। परिवार में पिता नोखे लाल मजदूरी करते हैं, जबकि एक भाई और दो बहनों की अभी शादी नहीं हुई है। दोनों घायलों की हालत गंभीर, प्रयागराज रेफर हादसे में घायल दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत और जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे कौशांबी में मिट्टी की खुदाई के दौरान हादसे पहले भी हो चुके हैं। 21 मई 2020: अझुवा क्षेत्र में मिट्टी का टीला गिरने से दो लड़कियों की मौत हो गई थी, जबकि एक महिला को बचा लिया गया था। 2023: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में मिट्टी खोदते समय एक किशोरी की दबकर मौत हो गई थी। 28 अप्रैल 2025: कोखराज के टीकरडीह गांव में टीला ढहने से 5 महिलाओं, जिनमें 2 किशोरियां शामिल थीं, की जान चली गई थी। इन घटनाओं के बावजूद मिट्टी खनन के दौरान सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी लगातार सामने आ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जोर दिया:देवरिया में पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कार्यकर्ताओं को सराहा
    Next Article
    लखनऊ में 38 लाख की सिगरेट पकड़ी गई:स्मगलिंग कर नई दिल्ली से लाई गई, चारबाग स्टेशन पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment