Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर सड़क तक श्रद्धालुओं की लाइन:पांडेश्वरनाथ मंदिर के गर्भगृह में एक गेट से प्रवेश, दूसरे से निकाला जा रहा

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थित शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही शिव मंदिरों में 'बम बम भोले' के जयकारे गूंजने लगे। कांवड़ियों ने भी शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। रेलवे रोड स्थित प्रसिद्ध श्री पांडेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। यहां गर्भ गृह में एक गेट से प्रवेश दिया जा रहा था, जबकि दूसरे गेट से श्रद्धालुओं को बाहर निकाला जा रहा था। मंदिर के बाहर तक भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। अब तक लगभग 5000 श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। रविवार सुबह चार बजे से ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। कपाट खुलते ही जल चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाइन लगवाकर श्रद्धालुओं से जलाभिषेक करवाना शुरू किया। सुबह करीब 9 बजे तक मंदिर के बाहर सड़क के दोनों ओर भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। इस दौरान कांवड़ियों ने भी पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में बने श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर के अंदर से लेकर बाहर तक पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके अतिरिक्त, घुमना कोतवाली के पीछे स्थित श्री कोतवालेश्वरनाथ मंदिर, आवास विकास स्थित श्री भूतेश्वर नाथ मंदिर, पुराना कोठा पार्चा स्थित श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम, भैरवघाट स्थित श्री रामेश्वरनाथ मंदिर और पुठरी स्थित शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। 5 तस्वीरों में देखिए महाशिवरात्रि… भगवान सभी की सुनते कटरा बख्शी से आए राजेंद्र कुमार ने बताया महाशिवरात्रि पर दर्शन करने आए हैं। करीब 20 मिनट से लाइन में लगे हैं। भोले बाबा सभी की मुराद को पूरा करते हैं। परीक्षा हो रही शुरू अच्छे नंबर से हो जाए पास श्रद्धालुओं की लाइन में लगे अनुज ने बताया वह 12 वीं की परीक्षा देने जा रहे हैं। भगवान के दर्शन करने आए हैं 15 मिनट से लाइन में लगे हैं। प्रार्थना यही है कि अच्छे नंबरों से परीक्षा में पास हो जाएं। बहन की शादी की मांगी थी मनौती शहर के बजरिया निवासी रिंकी सुबह दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंची। बताया वह बचपन से ही यहां दर्शन करने के लिए आती हैं। बहन की शादी को लेकर यहां मनौती मांगी थी वह पूरी हो गई है। 2 दिन पूर्व बहन की शादी हुई है आज शिवरात्रि भी है। ऐसे में दर्शन करनी है आए हैं। भगवान ने हमारी मनोकामना को पूरा किया है। मंदिर के दोनों तरफ की गई बेरिकेडिंग मंदिर तक आने में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न आए। इसके लिए मंदिर से बाहर सड़क पर मंदिर से करीब 300-300 मीटर की दूरी पर दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। वाहनों को बैरिकेडिंग के पास ही रोका जा रहा है। दो पहिया वाहनों को भी अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। इससे मंदिर के बाहर स्थिति सामान्य बनी हुई है जाम की स्थिति भी नहीं है। श्रद्धालु आराम से मंदिर तक पहुंच दर्शन कर रहे हैं। एसपी आरती सिंह ने बताया मंदिर में भीड़ काफी है। महाशिवरात्रि का पर्व है। बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच रहे हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। पुलिस तैनात है इसके अलावा सादा ड्रेस में भी पुलिस के जवान तैनात हैं। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया की से भी निगरानी की जा रही है, व्यवस्थाएं दुरुस्त है। अच्छी है मंदिर की व्यवस्था जसमई से आए गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया इस बार यहां व्यवस्था अच्छी की गई है। बेरिकेडिंग है लाइन लगाकर श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। 20 मिनट से लाइन में लगे हैं बढ़िया दर्शन भगवान देने वाले हैं। डीएम एसपी ने भी देखी व्यवस्था डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह सुबह के समय पांडेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा की व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, शहर कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में शिवरात्रि पर गंगा स्नान:25 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, घाटों पर पुलिस तैनात
    Next Article
    महाशिवरात्रि: विभूति नाथ मंदिर में पैदल पहुंचे श्रद्धालु:पांडवकालीन मंदिर में कई किलोमीटर पैदल चलकर कर रहे जलाभिषेक, बच्चों में भी उत्साह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment