Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में दूसरे दिन भी होली का उल्लास:डीजे पर नाचे लोग, 'रंग बरसे' इवेंट में सतरंगी रंगों से खेली होली

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी जनपद में रंगों का त्योहार होली दूसरे दिन भी उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही पूरे जिले में रंगों की फुहारें देखी गईं। मंझनपुर, करारी, भरवारी, चायल, सिराथू, अजुहा और सरायअकिल सहित सभी कस्बों और गांवों में लोगों ने होली खेली। होली खेलने का यह सिलसिला सुबह से दोपहर 3 बजे तक जारी रहा। इस दौरान बच्चों ने पिचकारियों से एक-दूसरे पर रंग डाले। अधिकांश घरों में ठंडाई और विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए। जिले के कई कस्बों में ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग नाचते-गाते नजर आए। पहले 5 तस्वीरें देखिए… पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और होलियारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कौशांबी पुलिस ने जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों में पैदल मार्च किया। पुलिसकर्मी इस दौरान पूरी तरह मुस्तैद दिखे। कौशांबी की दो दिवसीय होली में प्राचीन परंपराएं आज भी जीवंत हैं। जिले के सराय अकिल, मंझनपुर, भरवारी और अझुवा जैसे कुछ कस्बों में होली के दूसरे दिन 'कपड़ा फाड़ होली' खेली गई। यह परंपरा आपसी सौहार्द के साथ निभाई जाती है। इसके अतिरिक्त, नगर पालिका भरवारी के नंदी वाणी पब्लिक स्कूल में 'रंग बरसे' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कस्बे के लोगों ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। जिले में कई स्थानों पर सामूहिक नृत्य और मिलन समारोह भी आयोजित किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में नाले में मिला बीजेपी के संयोजक का शव:बाइक समेत मिट्टी की बोरियों से दबा मिला, होली मनाने के बाद पत्नी को मायके छोड़ने गए थे
    Next Article
    यमुना एक्सप्रेस-वे बन रहा बहुक्षेत्रीय औद्योगिक कॉरिडोर:मेडिकल डिवाइस, फिल्म सिटी, फिनटेक सिटी के साथ विदेशी निवेश से बनेगा हाई वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग हब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment