Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया एसपी आवास पर पुलिसकर्मियों ने खेली कपड़ा फाड़ होली:दमकल की गाड़ियों से रंगों की फुहार छोड़ी, SP संजीव सुमन ने गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया एसपी आवास पर गुरुवार को होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसपी संजीव सुमन की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसपी संजीव सुमन ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। आवास परिसर में दमकल की गाड़ी लगाकर रंगों की फुहार छोड़ी गई, जिसमें सभी अधिकारी और कर्मचारी सराबोर हो गए। डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी झूमते और होली के गीतों पर नृत्य करते दिखे। देखिए 3 तस्वीरें… इनके अतिरिक्त, समस्त थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी, पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन के अधिकारी व कर्मचारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने सामूहिक रूप से होली खेलकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं अनुशासन का भी ध्यान रखा गया, और यह पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिले के विभिन्न थानों में भी होली का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। रुद्रपुर कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों ने पारंपरिक अंदाज में होली खेली और डीजे की धुन पर धमाल मचाया। मदनपुर थाने में भी पुलिसकर्मी रंगों में सराबोर होकर नृत्य करते नजर आए, जबकि सदर कोतवाली में जवानों ने एक-दूसरे पर रंग और गुलाल डालकर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस आयोजन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर संजय रेड्डी, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार सहित क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी, रुद्रपुर और बरहज उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में यमुना नदी में डूबे युवक का शव मिला:चित्रकूट से आए तीन दोस्त नहाने उतरे थे, दो को बचाया गया
    Next Article
    रंग लगाने पर विवाद, दिव्यांग दंपति पर हमला:भतीजी को कलर लगाने का विरोध करने पर दबंगों ने पीटा, 24 घंटे बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment