Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी:80 केंद्रों पर 45,687 छात्र देंगे एग्जाम, केन्द्रों की CCTV से निगरानी

    6 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में यूपी बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के 80 परीक्षा केंद्रों पर कुल 45,687 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के साथ-साथ पुलिस-प्रशासन ने भी नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। सोमवार शाम को अधिकारियों ने परीक्षा तैयारियों को लेकर बैठक की। जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने भी विभागीय आदेशों की जानकारी सभी को दी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। DIOS राजेश कुमार ने बताया कि जिले में 80 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में 24,187 और इंटरमीडिएट में 21,500 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए लगभग 2,850 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें करीब 1,800 बेसिक शिक्षा विभाग से और शेष माध्यमिक शिक्षा विभाग के अध्यापक हैं। इसके अतिरिक्त, छह सचल दल, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और तीन जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। DIOS ने दावा किया है कि वे स्वयं परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहेंगे और किसी भी कीमत पर नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने दोहराया कि किसी भी केंद्र से गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा कक्षों की निगरानी के लिए जिला मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसमें आठ कंप्यूटर लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से सभी 80 केंद्रों की परीक्षा कक्षाओं की निगरानी की जाएगी। प्रत्येक कंप्यूटर पर 10 केंद्रों की निगरानी का भार है। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम भी बनाए गए हैं। इन स्ट्रांग रूम की निगरानी मुख्यालय में बैठे अधिकारियों द्वारा 24 घंटे की जाएगी, ताकि प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या:शव को बाइक पर ठिकाने लगाते CCTV में कैद, खाने में नींद की गोली दी
    Next Article
    काशी में मसाने की होली से पहले पुलिस अलर्ट:नाव संचालकों के साथ की बैठक, ADCP बोले- हर नाव पर दो कुशल नाविक रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment