Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में 24 पुलिस अधिकारियों का तबादला:कई थानों के प्रभारी बदले, एसपी ने जारी की सूची

    10 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक ने 24 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया है। यह कार्रवाई उन अधिकारियों को हटाने के लिए की गई है जो छह माह से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात थे। इस फेरबदल में कई थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूची के अनुसार, निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह को कोतवाली पडरौना से प्रभारी निरीक्षक कुबेरस्थान बनाया गया है। ओम प्रकाश तिवारी रविन्द्रनगर धूस से कोतवाली पडरौना के प्रभारी निरीक्षक बने हैं। गिरीजेश उपाध्याय थाना खड्डा से प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज और आशुतोष सिंह स्वाट टीम प्रभारी से प्रभारी निरीक्षक कसया भेजे गए हैं। अन्य निरीक्षक स्तर के तबादलों में, सत्यप्रकाश सिंह को यातायात निरीक्षक से पुलिस लाइन भेजा गया, जबकि अश्वनी कुमार राय अपराध शाखा से यातायात निरीक्षक बने। रविन्द्र नाथ सिंह आईजीआरएस/जनसुनवाई सेल से कुबेरस्थान और अवधेश उपाध्याय अपराध निरीक्षक खड्डा से अपराध निरीक्षक कसया बनाए गए हैं। जंगबहादुर यादव पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक पडरौना और राजेश कुमार पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक नेबुआ नौरंगिया भेजे गए हैं। उपनिरीक्षक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। संदीप सिंह थानाध्यक्ष कुबेरस्थान से थानाध्यक्ष खड्डा बनाए गए, जबकि सुनील कुमार वर्मा थानाध्यक्ष तमकुहीराज से थानाध्यक्ष रविन्द्रनगर धूस भेजे गए। अभिनव मिश्रा थानाध्यक्ष कसया से थानाध्यक्ष जटहां बाजार और आलोक कुमार थानाध्यक्ष जटहां बाजार से थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी बनाए गए हैं। स्वतंत्र कुमार सिंह थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी से प्रभारी स्वाट टीम बने हैं। रिजवान अहमद, रामलाल सिंह, राम प्रवेश सिंह, अभिषेक कुमार, अंकित सिंह, आकाश गिरी और आशीष सिंह को पुलिस लाइन/रिजर्व लाइन से विभिन्न थानों में भेजा गया है। शेषनाथ यादव मॉनिटरिंग सेल से थाना कुबेरस्थान और अवनीश सिंह जनसुनवाई सेल से थाना तमकुहीराज भेजे गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, ये तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयाग संगीत समिति का 86वां दीक्षांत समारोह:92 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड-सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया
    Next Article
    फतेहपुर में युवक को लाठी-डंडों से पीटा:बाजार से घर लौटते समय किया हमला, जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment