Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में 272 ग्रामीणों को आवंटित पट्टे पर कब्जा नहीं:अजय लल्लू ने DM को ज्ञापन सौंपकर सरकार पर साधा निशाना

    3 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने फाजिलनगर ब्लॉक के पांच गांवों के 272 ग्रामीणों को आवंटित पट्टा जमीन पर कब्जा न मिलने के मामले में एक ज्ञापन सौंपा। अजय लल्लू ने बताया कि फाजिलनगर ब्लॉक के रहसु जनोबी पट्टी, सरैया महंतपट्टी, कनौरा, धुनवलिया और मधुरिया गांवों में वर्ष 1994 में 272 ग्रामीणों को पट्टे आवंटित किए गए थे। हालांकि, लगभग तीन दशकों बाद भी अधिकांश लाभार्थियों को उनकी जमीन पर वास्तविक कब्जा नहीं मिल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा साजिशन इन गरीब ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकार से वंचित रखा जा रहा है। लल्लू ने बताया कि संबंधित ग्रामीणों के पास वैध खतौनी मौजूद है और कई मामलों में उत्तराधिकार के रूप में वसीयत भी दर्ज है। इसके बावजूद, जमीन पर उन लोगों का कब्जा है जिनका नाम रिकॉर्ड में नहीं है। प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की मांग करने पर अधिकारियों द्वारा अक्सर यह कहकर टाल दिया जाता है कि मामला कोर्ट में लंबित है। लल्लू ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि यह मामला बड़े पूंजीपतियों से जुड़ा होता, तो तत्काल कार्रवाई की जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों की समस्याओं पर न तो केंद्र सरकार ध्यान दे रही है और न ही प्रदेश सरकार। उन्होंने जिलाधिकारी कुशीनगर से पीड़ित ग्रामीणों के साथ मुलाकात कर सभी तथ्यों से अवगत कराया। अजय लल्लू ने चेतावनी दी कि जब तक ग्रामीणों को उनका हक नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस पार्टी संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए आंदोलन करना पड़े या जेल जाना पड़े, वे पीछे नहीं हटेंगे। गौरतलब है कि इस मामले को लेकर कुछ दिन पहले भी पीड़ित ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि वर्षों से न्याय के लिए भटकने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कब्जा दिलाने की मांग करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुरेंद्र चौधरी बोले- पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी:2027 में यूपी में BJP जीतेगी, मोदी के नेतृत्व में 2047 का संकल्प पूरा होगा
    Next Article
    ललितपुर में मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण:मंच पर बैनर न होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment