Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत:नोटिस तामिला के सख्त निर्देश, चेक बाउंस और पारिवारिक विवाद निपटाए जाएंगे

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर कोर्ट परिसर पडरौना में 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी थाना प्रभारियों और एसएचओ की बैठक बुलाई। बैठक में लोक अदालत से संबंधित मामलों के पक्षकारों को भेजे गए नोटिस की शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी संबंधित पक्षों तक सूचना समय पर पहुंचे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने स्पष्ट किया कि लोक अदालत में केवल उन्हीं मामलों का निस्तारण संभव है, जिनमें दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौता करने को तैयार हों। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा करना है। राष्ट्रीय लोक अदालत में चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना मुआवजा, बैंक ऋण विवाद, बिजली और पानी के बिल से संबंधित मामले, राजस्व, सिविल वाद और पारिवारिक विवादों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है। इसके अतिरिक्त, छोटे आपराधिक मामले जो समझौते योग्य होते हैं, उन्हें भी लोक अदालत में सुलझाया जा सकता है। लोक अदालत की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें मामलों का निपटारा बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के, आपसी सहमति से एक ही दिन में हो जाता है। इसमें कोई कोर्ट फीस नहीं लगती, और यदि पहले से फीस जमा की गई है, तो वह वापस मिल जाती है। लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है और इसके खिलाफ कोई अपील नहीं की जा सकती। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें लोक अदालत के लिए नोटिस प्राप्त हुआ है, तो वे निर्धारित तिथि पर अवश्य उपस्थित हों। जिन लोगों के छोटे-मोटे विवाद लंबित हैं, वे भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से लोक अदालत में आवेदन कर सकते हैं और बिना अदालत के चक्कर लगाए अपने मामलों का समाधान पा सकते हैं। बैठक में जनपद के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे और लोक अदालत को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में हाईटेंशन लाइन से दो किसानों की मौत:दो दिनों में करंट लगने से हुई अलग-अलग घटनाएं, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    हाथरस में ढाई लाख की चोरी:मंडी समिति में आढ़ती के दफ्तर से नगदी चुराई, व्यापारियों में दहशत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment