Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में आज दो डिप्टी सीएम का दौरा:केशव प्रसाद मौर्या और बृजेश पाठक पहुंचेंगे, विधायक आवास से बुद्ध पूर्णिमा समारोह तक रहेंगे व्यस्त

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक शुक्रवार को कुशीनगर के दौरे पर रहेंगे। प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, दोनों नेताओं का दिनभर का कार्यक्रम व्यस्त रहेगा, जिसमें स्वागत, शोक संवेदना व्यक्त करना, धार्मिक कार्यक्रम और समीक्षा बैठकें शामिल हैं। जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुबह 10:05 बजे लखनऊ स्थित 7-कालिदास मार्ग से प्रस्थान करेंगे। वे 10:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से 10:35 बजे राजकीय विमान से कुशीनगर के लिए रवाना होंगे। उनका कुशीनगर एयरपोर्ट पर 11:30 बजे पहुंचने का कार्यक्रम है। दोनों CM का पूरा प्रोग्राम शेड्यूल- एयरपोर्ट से वे सीधे 12:10 बजे विधायक पीएन पाठक के आवास जाएंगे, जहां वे हाल ही में उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद, दोपहर 1:00 बजे वे बर्मी बुद्ध विहार प्रांगण में आयोजित बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:15 बजे, केशव प्रसाद मौर्य सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां वे जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा जिले की विकासशील एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। शाम 3:30 बजे वे कुशीनगर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे और 5:00 बजे अपने आवास लौटेंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का भी जनपद में आगमन प्रस्तावित है। वे दिन में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसमें विधायक पीएन पाठक के आवास पर मुलाकात, बुद्ध पूर्णिमा समारोह में सहभागिता और सर्किट हाउस में संवाद कार्यक्रम शामिल हो सकते हैं। प्रशासन ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों के दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की व्यापक तैयारी की है। हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश और आंधी की संभावना जताई है, जिसके कारण कार्यक्रम में आंशिक बदलाव भी संभव है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीगे गेहूं को देखकर किसान की बिगड़ी तबीयत:हमीरपुर में अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, 200 क्विंटल गेहूं खेत में पड़ा था
    Next Article
    पानी टंकी से बैटरी चोरी, चार गिरफ्तार:चंदौली में महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment