Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में बदलेगा मौसम का मिजाज:1 से 5 मई तक बारिश-आंधी के आसार; किसानों को सतर्क रहने की सलाह

    3 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर जिले में 1 से 5 मई के बीच मौसम में बदलाव की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र, सरगटिया की डॉ. श्रुति सिंह द्वारा जारी कृषि मौसम परामर्श के अनुसार, इस अवधि में मध्यम वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान पूर्वी दिशा से 6 से 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। परामर्श में बताया गया है कि 1 से 4 मई तक बारिश के साथ बिजली चमकने की अधिक संभावना है, जबकि 5 मई को हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है। आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में तेज हवाओं के झोंके चलने की भी आशंका है। इन मौसमी बदलावों को देखते हुए किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को गेहूं, अरहर और रबी मक्का की कटाई तथा भंडारण का कार्य सावधानीपूर्वक करने को कहा है। कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने और मौसम साफ होने पर ही कीटनाशकों का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। सब्जी उत्पादक किसानों को नेनुआ, करेला, लौकी और खीरा जैसी लत्तर वाली फसलों में फल मक्खी की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रकोप की स्थिति में गुड़ और मेलाथियान के घोल का छिड़काव करने की सलाह है। मूंग और उड़द की फसल में माहू, सफेद मक्खी और थ्रिप्स जैसे कीटों से बचाव के लिए समय-समय पर निरीक्षण करने को कहा गया है। भिंडी की फसल में लीफ हॉपर और माइट्स के प्रकोप से बचाव के लिए आवश्यक दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। इसके अतिरिक्त, हल्दी और अदरक की बुवाई की तैयारी शुरू करने तथा खेत में सड़ी गोबर की खाद डालने की बात कही गई है। विशेषज्ञों ने किसानों से अपील की है कि वे मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए सभी कृषि कार्य सतर्कता के साथ करें, ताकि उनकी फसल को संभावित नुकसान से बचाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिक्रूट आरक्षियों का 3 माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण अनिवार्य:संतकबीर नगर में एसपी ने ऑनलाइन बैठक में दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    नोएडा में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस:4 और 5 मई को आंधी के साथ हो सकती बारिश, लोगों केा तपन से मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment