Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिक्रूट आरक्षियों का 3 माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण अनिवार्य:संतकबीर नगर में एसपी ने ऑनलाइन बैठक में दिए सख्त निर्देश

    3 hours ago

    2

    0

    संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण को लेकर ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित की। गूगल मीट के माध्यम से हुई इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष और अन्य अधिकारी शामिल हुए। एसपी ने जनपद के सभी थानों पर नवनियुक्त आरक्षियों के लिए तीन माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रभावी तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान भोजन, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। नियमित समीक्षा और समस्या समाधान पर जोर बैठक में निर्देश दिया गया कि क्षेत्राधिकारी अपने अधीन थानों पर नियमित रूप से सम्मेलन आयोजित करें। इनमें प्रशिक्षण की प्रगति की समीक्षा की जाए और आरक्षियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली, आचार संहिता और विभागीय नीतियों की जानकारी देने पर बल दिया गया। थाने की कार्यप्रणाली और व्यवहारिक प्रशिक्षण पर फोकस आरक्षियों को थाना कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, ड्यूटी प्रणाली, कानून-व्यवस्था, आमजन से संवाद और मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी देने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्हें व्यवहारिक पुलिसिंग के लिए तैयार करने पर जोर रहा। अनुशासन, साइबर सुरक्षा और आधुनिक पुलिसिंग पर निर्देश एसपी ने आमजन के प्रति विनम्र व्यवहार, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और निष्पक्ष पुलिसिंग को प्राथमिकता बताया। बैठक में साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, अपराध नियंत्रण और सीसीटीवी व यक्ष ऐप के उपयोग पर भी दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण का विस्तृत पाठ्यक्रम तय, 50 अंकों की मूल्यांकन प्रणाली नवनियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षण में ड्यूटी प्रक्रिया, जीडी प्रविष्टि, गिरफ्तारी, तलाशी, वायरलेस संचालन, एफआईआर, सम्मन-वारंट, भीड़ नियंत्रण, वीआईपी सुरक्षा, शस्त्र रखरखाव, बीट प्रणाली, अपराध निगरानी, तैराकी और मोटरसाइकिल प्रशिक्षण जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदु शामिल किए गए हैं। प्रशिक्षण के लिए 50 अंकों की मूल्यांकन प्रणाली तय की गई है, जिसमें न्यूनतम 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुकान खाली कराने के विवाद में दर्जी की मौत:बाराबंकी में परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम की, यातायात बाधित
    Next Article
    कुशीनगर में बदलेगा मौसम का मिजाज:1 से 5 मई तक बारिश-आंधी के आसार; किसानों को सतर्क रहने की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment