Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में बुद्ध पूर्णिमा पर महापरिनिर्वाण मंदिर में आयोजन सम्पन्न:डिप्टी सीएम ने चढ़ाया चीवर, ब्रजेश पाठक बोले- सपा की राजनीति भाई-भतीजावाद तक सीमित

    8 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर में भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती (बुद्ध पूर्णिमा 2026) के अवसर पर महापरिनिर्वाण मंदिर में आयोजित भव्य कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं और बौद्ध भिक्षुओं की मौजूदगी से पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण में डूबा रहा। कार्यक्रम से पहले मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहीं मुख्य कार्यक्रम के दिन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद दोनों नेता मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा पर चीवर अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। देखिए 3 तस्वीरें… श्रद्धालुओं ने कैंडल मार्च निकाला बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने कैंडल मार्च निकालकर मंदिर की परिक्रमा की। दीपों की रोशनी और “बुद्धं शरणं गच्छामि” के जयघोष से पूरा परिसर आध्यात्मिक माहौल में डूब गया। भिक्षुओं ने शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए थे। पूजन के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध का मार्ग विश्व शांति और मानव कल्याण का आधार है। उन्होंने श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को बधाई दी और राजनीतिक सवालों पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हार की आशंका से ईवीएम को लेकर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं, ब्रजेश पाठक ने भगवान बुद्ध की शिक्षा को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए सपा की राजनीति को परिवारवाद और भाई-भतीजावाद तक सीमित बताया और पीडीए पर कटाक्ष करते हुए इसे प्राइवेट लिमिटेड की राजनीति करार दिया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए कार्यक्रम के दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री बर्मी बुद्ध बिहार मंदिर भी पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को और आकर्षक बना दिया। मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कुशीनगर पूरी तरह आस्था, श्रद्धा और उल्लास में डूबा नजर आया। वहीं हल्की बूंदाबांदी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में मौजूद रहे। बौद्ध भिक्षुओं ने मंत्रोच्चार के साथ शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया। धार्मिक आस्था के साथ-साथ यह कार्यक्रम राजनीतिक बयानबाजी का भी केंद्र रहा, जहां दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने महापरिनिर्वाण मंदिर की परिक्रमा की। इस दौरान दीपों की रोशनी और बुद्धं शरणं गच्छामि के जयघोष से पूरा परिसर आध्यात्मिक माहौल में डूब गया। भिक्षुओं ने शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया। --------------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… पुलिस चौकी में सिपाही पर थप्पड़ बरसाए, सिर फोड़ा, दरोगा की वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीना; मिर्जापुर में वकील समेत 4 हिरासत में मिर्जापुर में बुधवार रात भीड़ ने पुलिस चौकी में घुसकर एक सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा। दरोगा की वर्दी फाड़ दी और मोबाइल छीन लिया। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और जमकर गाली-गलौज भी हुई। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस चौकी में हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दरअसल, पैदल चल रहे युवक को एक ई-रिक्शा से हल्की चोट लग गई थी। इसके बाद युवक के साथ मौजूद 6 से अधिक लोगों ने बीच सड़क पर ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बाइक पार्ट्स गोदाम में भीषण आग लगी:12 कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई, 50 मीटर ऊंची लपटें उठीं
    Next Article
    कासगंज में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:एक से जेवर, दूसरे को रिमांड पर लेकर पूछताछ में जेवर और बाइक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment