Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव:पेपर देने के लिए मायके आई थी, एक साल पहले हुई थी शादी

    4 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 शहीद अमीय त्रिपाठी नगर में मंगलवार शाम को 28 वर्षीय विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला। वह पेपर देने के लिए अपने मायके आई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतका की पहचान प्रत्यक्षा मिश्रा (28) पत्नी मयंक त्रिपाठी के रूप में हुई है। वह रामकोला रोड स्थित मालती पांडे स्कूल के सामने अपने मायके में रह रही थीं। बताया जा रहा है कि प्रत्यक्षा की शादी करीब एक वर्ष पूर्व देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में हुई थी। वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थीं। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने साक्ष्य जुटाते हुए घटना के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कस्बा चौकी प्रभारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि विवाहिता द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में फौजी की पत्नी की बेरहमी से हत्या:घर में अकेली पाकर घुसा संदिग्ध, सीसीटीवी में हाथ में छाता और बैग लिए कैद
    Next Article
    संभल में धर्मेंद्र यादव का BJP पर तीखा हमला:बोले- अपर्णा ने पार्टी के संस्कार निभाए, बंगाल में भाजपा का होगा सफाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment