Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में धर्मेंद्र यादव का BJP पर तीखा हमला:बोले- अपर्णा ने पार्टी के संस्कार निभाए, बंगाल में भाजपा का होगा सफाया

    4 hours ago

    2

    0

    संभल के बहजोई क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा के संस्कारों पर तंज कसते हुए कहा कि अपर्णा यादव ने पार्टी द्वारा दिए गए संस्कारों का ही पालन किया है। यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव द्वारा विपक्षी दलों के झंडे जलाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने ऐसे ही संस्कार दिए हैं, जो पहले कभी नहीं देखे गए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का झंडा केवल एक कपड़ा नहीं है, बल्कि उसमें नेताजी मुलायम सिंह यादव के जज्बात, समाजवादियों का त्याग, तपस्या और बलिदान समाहित है। उन्होंने आरोप लगाया कि झंडा जलाकर अपर्णा यादव ने समाजवादियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। महिला आरक्षण बिल पर सरकार को घेरा धर्मेंद्र यादव ने महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि 28 सितंबर 2023 तक संसद के दोनों सदनों ने सर्वसम्मति से महिला आरक्षण बिल पारित कर दिया था। भाजपा ने इसका व्यापक प्रचार भी किया और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर भी हो गए, लेकिन करीब पौने तीन साल बीत जाने के बाद भी इसकी अधिसूचना (गजट) जारी नहीं की गई। संविधान संशोधन पर उठाए सवाल सांसद ने 16 अप्रैल को लाए गए एक अन्य संविधान संशोधन का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके माध्यम से बिना जनगणना और परिसीमन के आरक्षण लागू कर सभी सीटों का समीकरण बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि पूरे विपक्ष ने इसका विरोध किया और अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादियों ने इस बिल को गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योगी की पदयात्रा पर तंज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पैदल जन आक्रोश रैली पर तंज कसते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा, “यह ठीक है, वे पैदल चल रहे हैं और भविष्य के लिए अभ्यास कर रहे हैं।” पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भी धर्मेंद्र यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “बंगाल की शेरनी” और टीएमसी नेता ममता बनर्जी ऐतिहासिक वोटों से जीतकर चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। योगी आदित्यनाथ के मुसलमानों और मौलानाओं को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि उनसे इससे ज्यादा उम्मीद भी नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल नफरत फैलाने की राजनीति करती है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मिली हार को बंगाल के लोग भी देख रहे हैं और वहां भाजपा का सफाया होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में भाजपा के कुछ सांसद जरूर बन गए थे, लेकिन इस बार संभव है कि उतने विधायक भी न बन पाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव:पेपर देने के लिए मायके आई थी, एक साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    बस्ती में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत:दो गंभीर घायल, दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment