Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में फंदे से लटका मिला युवक का शव:पुलिस ने सीसीटीवी डीवीआर जब्त किया, जेब से 24 हजार रुपए बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रामनगर निवासी 26 वर्षीय शिवा यादव के रूप में हुई है, जो देवेंद्र उर्फ डिप्टी यादव का पुत्र था। शिवा सोहसा मठिया चौराहे पर एक बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता था। बुधवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर लौटा था। गुरुवार सुबह जब उसकी मां वृंदावती देवी कमरे में पहुंचीं, तो उन्होंने बेटे का शव फंदे से लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कसया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच के दौरान मृतक की जेब से 24 हजार रुपये नकद बरामद हुए। हालांकि, उसका मोबाइल फोन मौके से नहीं मिला। पुलिस ने कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) भी कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को किसी आपसी विवाद के संबंध में दोनों पक्षों को थाने बुलाकर सुलह-समझौता कराया गया था। घटना के समय मृतक की पत्नी अपने मायके में थी। ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव की आशंका पर चर्चाएं हैं। मृतक की मां वृंदावती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की गहन जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में हत्याकांड का खुलासा न होने पर कार्रवाई:पयागपुर थाना प्रभारी लाइन भेजे गए, दीपक सिंह नए प्रभारी
    Next Article
    बुलंदशहर में 1.30 लाख की लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार:मुर्गी फर्म संचालक से की थी लूट, तमंचा-कारतूस और कार बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment