Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में हॉकी टीम का ट्रायल 19 फरवरी को:सब जूनियर बालक और जूनियर बालिका वर्ग के लिए होगा चयन

    6 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक एवं जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर टीम चयन व ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जिला स्तरीय चयन 19 फरवरी 2026 को दोपहर 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में आयोजित किया जाएगा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार, सब जूनियर बालक हॉकी टीम के लिए मंडलीय चयन 9 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में होगा। इस वर्ग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 13 से 18 मार्च 2026 तक लखनऊ में आयोजित की जाएगी। इसमें वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका जन्म 1 जनवरी 2010 या उसके बाद हुआ हो। जूनियर बालिका हॉकी टीम के लिए जिला स्तरीय ट्रायल भी 19 फरवरी 2026 को दोपहर 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में ही होगा। इस वर्ग का मंडलीय चयन 20 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा। जूनियर बालिका वर्ग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 23 से 28 मार्च 2026 तक गोरखपुर में आयोजित होगी। इस चयन प्रक्रिया में 1 जनवरी 2007 या उसके बाद जन्मी खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगी। जनपद के समस्त प्रधानाचार्यों से अपील की गई है कि वे अपने विद्यालयों के पात्र खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि और समय पर ट्रायल में भेजना सुनिश्चित करें। मंडलीय चयन/ट्रायल रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में संपन्न होगा। प्रत्येक खिलाड़ी को आयु प्रमाण के लिए विद्यालय द्वारा जारी पात्रता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। आवश्यक दस्तावेजों के बिना किसी भी खिलाड़ी को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में अखिलेश यादव के स्वागत को कार्यकर्ता उत्साहित:गुरुवार को पहुंच रहे पूर्व सीएम, होर्डिंग-पोस्टर से पटे समारोह स्थल,दीपनारायण सिंह भी सत्कार में जुटे
    Next Article
    गाजीपुर में ब्रेजा कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गाड़ी की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment