Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में ब्रेजा कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गाड़ी की तलाश जारी

    4 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी के पास एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह घटना तब हुई जब सदर कोतवाली क्षेत्र के बबेड़ी गांव निवासी राहुल बिंद और सोनू राय बाइक से नंदगंज की ओर जा रहे थे। सहेड़ी के पास हाइवे पर पहुंचते ही ब्रेजा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल राहुल बिंद को एम्बुलेंस में चढ़ाया जा रहा था, तभी हाइवे एम्बुलेंस 1033 भी वहां पहुंच गई। दोनों घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राहुल बिंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सोनू राय की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। हादसे में उनका एक पैर बुरी तरह से कट गया है और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तेज रफ्तार ब्रेजा कार की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में हॉकी टीम का ट्रायल 19 फरवरी को:सब जूनियर बालक और जूनियर बालिका वर्ग के लिए होगा चयन
    Next Article
    'परिवार ने हमेशा मेरी च्वाइस को...' अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने बताया क्यों नहीं बनीं एक्ट्रेस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment