Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में जमीनी-विवाद में परिवार ने की आत्महत्या की कोशिश:टॉवर प्रदर्शन के बाद भूमाफिया पर धोखाधड़ी का आरोप, घर में छिड़का पेट्रोल

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गौरी श्रीराम (धुसा टोला) में एक जमीनी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। गुरुवार सुबह राज भजन तिवारी ने अपने पूरे परिवार के साथ घर में पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या करने का प्रयास किया। अब जानिए पूरा मामला… यह घटना तब हुई जब उन्हें कुछ दिन पहले दूदही टैक्सी स्टैंड स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़कर किए गए प्रदर्शन के बाद भी कोई ठोस राहत नहीं मिली थी। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर विशुनपुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घर में पेट्रोल की गंध और परिवार की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उनसे बातचीत शुरू की। घंटों की मशक्कत के बाद, पुलिस अधिकारियों ने राज भजन तिवारी को आश्वासन दिया कि 11 मार्च तक उनके मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस भरोसे के बाद परिवार ने आत्मघाती कदम उठाने का विचार छोड़ दिया और एक बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब राज भजन तिवारी रोजगार के सिलसिले में विदेश में थे, तब गांव के कुछ लोगों ने उनकी पत्नी की अनपढ़ता और मजबूरी का फायदा उठाया। आरोप है कि धोखे से 2 डिसमिल के बजाय 4 डिसमिल जमीन का बैनामा करा लिया गया और जमीन का पूरा भुगतान भी नहीं किया गया। परिवार का एकमात्र आवासीय मकान इसी विवादित जमीन पर स्थित है, जिसे खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा है। परिवार ने यह भी बताया कि आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद, प्रभावशाली आरोपियों के कारण मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने और लगातार धमकी व अपमानित करने का भी आरोप है, जिससे परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। राज भजन तिवारी द्वारा दी गई तहरीर में पूरे प्रकरण को संगठित धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र बताया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और राजस्व तथा प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। विशुनपुरा थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि राज भजन तिवारी को समझा बुझा दिया गया है उसके मामले में अगली सुनवाई 11 मार्च 2025 को है उस दिन उसके मामले का निस्तारण हो जाएगा। ये भी खबर पढ़िए… सीएम-डीएम को बुलाने की जिद लेकर टॉवर पर चढ़ा युवक कुशीनगर में जमीन विवाद से परेशान एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ते ही इलाके में अफरा-तफरी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में छात्रा से अश्लील हरकत, शिक्षामित्र गिरफ्तार:पहले भी मिली थी सेवा समाप्ति की चेतावनी, नहीं सुधरा आचरण
    Next Article
    डेढ़ महीने बाद भी जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार नहीं:कार्रवाई न होने पर ब्राह्मण समाज ने घेरा थाना, दो दिन में गिरफ्तारी का अल्टीमेटम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment