Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में छात्रा से अश्लील हरकत, शिक्षामित्र गिरफ्तार:पहले भी मिली थी सेवा समाप्ति की चेतावनी, नहीं सुधरा आचरण

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा से अश्लील हरकत के आरोप में गुरुवार को शिक्षामित्र वत्सल प्रसाद मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बुधवार देर रात इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों के अनुसार, शिक्षामित्र ने छात्रा के साथ कई बार अनुचित स्पर्श किया। छात्रा ने आरोप लगाया कि एक बार उसके गाल पर दांत से काटा गया। 14 फरवरी को दोबारा ऐसी हरकत होने पर छात्रा ने रोते हुए अपनी मां को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिवार में आक्रोश फैल गया। छात्रा के पिता ने पहले भी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार त्रिपाठी से शिकायत की थी, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। 23 फरवरी को दोबारा लिखित शिकायत मिलने पर प्रधानाध्यापक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को पत्र भेजकर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की। मामला मीडिया में आने के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस सक्रिय हुए। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) दुबेपुर राम तीरथ वर्मा ने विद्यालय पहुंचकर परिजनों और प्रधानाध्यापक के बयान दर्ज किए और रिपोर्ट बीएसए को भेजी। कोतवाली देहात के एसओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि अभिभावक की तहरीर पर आरोपी शिक्षामित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार शिक्षामित्र वत्सल प्रसाद मिश्रा की कार्यशैली पहले भी सवालों के घेरे में रही है। इससे पूर्व मिली एक शिकायत पर बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने जांच कराई थी, जिसमें उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गई थीं। 15 सितंबर 2025 को बीएसए ने उन्हें चेतावनी नोटिस जारी किया था। नोटिस में स्पष्ट कहा गया था कि यदि कार्य व्यवहार में सुधार नहीं हुआ तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद आरोप है कि उनके आचरण में अपेक्षित सुधार नहीं आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरटीआई को बूथ स्तर तक ले जाने का संकल्प:संभल में समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार पर दिया गया जोर
    Next Article
    कुशीनगर में जमीनी-विवाद में परिवार ने की आत्महत्या की कोशिश:टॉवर प्रदर्शन के बाद भूमाफिया पर धोखाधड़ी का आरोप, घर में छिड़का पेट्रोल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment