Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट:साथियों के साथ् विधानसभा घेराव के लिए निकलने से पहले पुलिस ने घर पर रोका

    13 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा 'राधे' को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। यह कार्रवाई 17 फरवरी 2026 को प्रस्तावित विधानसभा घेराव आंदोलन से ठीक पहले की गई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ नगर के श्रीराम जानकी नगर वार्ड स्थित उनके आवास पर पहुंचे। पुलिस ने आवास की घेराबंदी कर उन्हें हाउस अरेस्ट किए जाने की सूचना दी। जिलाध्यक्ष लखनऊ में होने वाले विधानसभा घेराव में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे और सोमवार को समर्थकों के साथ कूच करने वाले थे। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने 17 फरवरी को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में किए गए बदलाव गरीबों के हितों के खिलाफ हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार ने मनरेगा की जगह 'विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)' लागू किया है, जो संघीय ढांचे को कमजोर करने का प्रयास है। हाउस अरेस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए जिलाध्यक्ष विश्वकर्मा ने कहा कि जब भाजपा सरकार डरती है, तो पुलिस को आगे करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों का हक मार रही है और आवाज उठाने वालों को दबाने की कोशिश कर रही है। विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर व्यापक आंदोलन चलाएगी और दमनात्मक कार्रवाई से डरेगी नहीं। वहीं, थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एहतियातन यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि ऊपर से मिले आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। कसया के SHO ने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुरावली के वसुरा में श्मशान भूमि पर कब्जे का आरोप:ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले हमारी मरघट की जमीन दिलवाओ साहब
    Next Article
    फतेहपुर अस्पताल में एक्सरे टेक्नीशियन पर FIR दर्ज:मरीज से 100 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, निलंबन की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment