Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुरावली के वसुरा में श्मशान भूमि पर कब्जे का आरोप:ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले हमारी मरघट की जमीन दिलवाओ साहब

    14 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के कुरावली तहसील क्षेत्र के वसुरा सुल्तानपुर गांव में गाटा संख्या 195 पर श्मशान भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा है। ग्रामीणों के अनुसार, गाटा संख्या 195 उनके पूर्वजों के समय से दाह संस्कार के लिए उपयोग की जा रही है और वर्तमान में भी यह श्मशान भूमि के रूप में इस्तेमाल हो रही है। आरोप है कि सहादतपुर गांव निवासी कुंवर पाल और मुकेश बाबू पुत्र प्यारेलाल ने फर्जी आवासीय पट्टा बनवाकर इस भूमि पर खुदाई और निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वे अनुसूचित जाति समुदाय से हैं और उनके पास श्मशान के लिए कोई अन्य वैकल्पिक भूमि उपलब्ध नहीं है। उनका कहना है कि यदि इस जमीन पर निर्माण कार्य पूरा हो जाता है, तो गांव के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए भटकना पड़ेगा। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी शिकायत के बाद कानूनगो मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाए बिना ही कार्रवाई की। ग्रामीणों का यह भी दावा है कि जब उन्होंने निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया, तो उन्हें थाने में बैठा दिया गया। एक अन्य आरोप यह भी है कि दूसरी ग्राम सभा के प्रधान द्वारा दूसरी ग्राम सभा के लोगों को पट्टा जारी किया गया है, जिसे ग्रामीण वैध नहीं मान रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गाटा संख्या 195 को श्मशान भूमि मानते हुए तत्काल निर्माण कार्य रुकवाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोमती एक्सप्रेस में यात्री को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटा:बेसुध हालत में इटावा जिला अस्पताल में भर्ती, नकदी और सामान गायब
    Next Article
    कुशीनगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट:साथियों के साथ् विधानसभा घेराव के लिए निकलने से पहले पुलिस ने घर पर रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment