Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर अस्पताल में एक्सरे टेक्नीशियन पर FIR दर्ज:मरीज से 100 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, निलंबन की कार्रवाई

    11 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिला अस्पताल में तैनात एक एक्सरे टेक्नीशियन के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर एक मरीज के तीमारदार से एक्सरे करने के नाम पर 100 रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। यह कार्रवाई अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) की तहरीर पर की गई है। सीएमएस राजेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि जिला अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में आउटसोर्स कर्मी अतुल कुमार एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें शिकायत मिली थी कि अतुल कुमार ने 12 फरवरी को सदर तहसील के लेखपाल शैलेश तिवारी की उपस्थिति में एक मरीज से एक्सरे के लिए 100 रुपये मांगे थे, जिसका भुगतान किया गया। शिकायत के अनुसार, अतुल कुमार इण्डो इन्फो प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के माध्यम से जिला चिकित्सालय में नियुक्त हैं। सीएमएस ने बताया कि इस मामले में अतुल कुमार की सेवा समाप्त करने के लिए आगे रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस ने एक्सरे टेक्नीशियन अतुल कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 7 और 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट:साथियों के साथ् विधानसभा घेराव के लिए निकलने से पहले पुलिस ने घर पर रोका
    Next Article
    पीलीभीत तहसील में अधिवक्ता को फोन पर धमकी:बैनामे के विवाद में मिली जान से मारने की धमकी, वकीलों में आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment