Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में मां की तेरहवीं से पहले बेटे की मौत:नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा, खुद की शादी की तैयारियों के बीच गई जान; दो युवक गंभीर

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर जनपद के हाटा क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मां का 11 दिन पहले ही निधन हुआ था। घर में 14 मई को उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस दुर्घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा कट के पास नेशनल हाईवे पर हुई। पिपरा हुमेल गांव निवासी बलराम चौहान अपने दो साथियों राजन और सागर के साथ हाटा बाजार से शादी के कपड़े खरीदकर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बलराम चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। राजन और सागर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि 3 फरवरी को बलराम की मां का निधन हो गया था और 12 फरवरी को उनका दशगात्र हुआ था। परिवार अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि 13 फरवरी को यह हादसा हो गया। बलराम की शादी 14 मई को तय थी, जिसके लिए कार्ड छपने वाले थे और अन्य तैयारियां अंतिम चरण में थीं। परिवार पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था। बलराम के पिता लगभग 20 वर्ष पहले लापता हो गए थे और उनका आज तक कोई पता नहीं चल सका है। बड़े भाई-बहनों की शादी हो चुकी है, और अब छोटे बेटे बलराम पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। उसकी असामयिक मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 'चलो मन गंगा यमुना तीर' का समापन:सांस्कृतिक केंद्र और संस्कार भारती ने किया रंगारंग आयोजन
    Next Article
    दिल्ली से बिहार-मालदा टाउन के लिए होली स्पेशल ट्रेनें:कानपुर, झांसी और लखनऊ के यात्रियों को राहत, टिकट बुकिंग शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment