Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में निशा हत्याकांड के दोषियों को फांसी की मांग:विश्वकर्मा समाज ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर में मंगलवार को विश्वकर्मा समाज ने गाजीपुर की निशा विश्वकर्मा हत्याकांड के दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोगों ने जिला मुख्यालय पर इकट्ठा होकर प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी की। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। समाज ने सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की अपील की, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। ज्ञापन में विशेष रूप से निशा हत्याकांड की जांच SIT या CBI से कराने की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि मामले में लापरवाही बरती गई है, इसलिए संबंधित पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, पीड़ित परिवार के लिए कम से कम 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग रखी गई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर विश्वकर्मा समाज का भरोसा नहीं रहा। उन्होंने राज्यपाल और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लिखने का कारण बताया कि एक महिला का दर्द वही समझ पाएंगे, जिससे बेटी को न्याय मिल सकेगा। रविंद्र विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि जो लोग पहले हिंदू-मुस्लिम करते थे, आज वे अगड़ा-पिछड़ा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी विपक्षी दल के नेता या समाज सेवी को पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पहल करने पर स्थानीय स्तर पर रोका व डराया जा रहा है। विश्वकर्मा समाज ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेदांता पहुंचे अखिलेश, झुलसी BJP विधायक हाल जाना:बहराइच में पुतला दहन के समय पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल हुई थी घायल; लखनऊ महापौर भी पहुंची
    Next Article
    प्रधान के बेटे ने दिव्यांग को बैसाखी से पीटा, VIDEO:पिछले चुनाव में वोट के रुपए मांगने पर विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment