Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में युवक ने किया सुसाइड:बच्चे के साथ मायके गई थी पत्नी, पिता बोले- घर का इकलौता चिराग बूझ गया

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के हुमायुपुर दक्षिणी के रहने वाले सोनू प्रजापति (35) ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मंगलवार सुबह कमरे में फंदे से लटका उनका शव मिला। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी और घरेलु विवाद की वजह से उन्होंने फंदा लगाकर सुसाइड किया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। हुमायुपुर दक्षिणी में दुर्गाबाणी के पास सोनू प्रजापति का घर है। सोनू दुर्गा प्रतिमा बनाने के साथ ही इलेक्ट्रिक का भी काम करता था। उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी। माता-पिता के साथ ही घर पर पत्नी और एक चार साल के बेटे के साथ सोनू रहता था। घर का इकलौता चिराग बूझ गया सोनू के पिता गणेश प्रजापति ने बताया कि घर का इकलौता चिराग बूझ गया। सोनू इकलौता बेटा था। वही मेरा सारा काम देखता था। इधर कुछ दिनों से वह थोड़ा निराश था। लेकिन इसका कारण उसने कभी नहीं बताया। सोनू की पत्नी बच्चे के साथ कुछ दिन पहले मायके गई थी। सोमवार की रात सभी लोग एक साथ खाना खाए। सोनू अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह काफी देर तक जब वह नहीं उठा। तब उसे आवाज लगाया। इसके बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। सुबह करीब 8 बजे खिड़की के रास्ते झांक कर देखा तो वह पंखे से बंधे हुए फंदे के सहारे लटका हुआ था। इसके बाद आस-पास के लोगों को भी बुलाया। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो उसकी सांस थम गई थी। फिर पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद मोहल्ले के लोग जुट गए। मोहल्ले के लोग चर्चा कर रहे थे कि आए दिन पत्नी से कहासुनी होती थी। घरेलु विवाद में सोनू ने सुसाइड कर लिया। वहीं कई लोगों ने आर्थिक तंगी भी वजह बताई। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि सुबह सुसाइड की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। सुसाइड की कोई ठोस वजह नहीं पता चल पाई है। परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सील हॉस्पिटल में भर्ती मिले मरीज हॉस्पिटल की सील तोड़ी:कानपुर में अवैध हॉस्पिटल पर कार्रवाई, कई को नोटिस मिला तो कुछ की ओटी सीज
    Next Article
    देवरिया में शादी के दिन दुल्हन की मौत:ट्रेलर का पहिया ऊपर से निकला, बाइक से बहन-भाई के साथ जा रही थी ब्यूटी पार्लर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment