Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सील हॉस्पिटल में भर्ती मिले मरीज हॉस्पिटल की सील तोड़ी:कानपुर में अवैध हॉस्पिटल पर कार्रवाई, कई को नोटिस मिला तो कुछ की ओटी सीज

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के किडनी कांड के बाद से सील किए गए अस्पताल में मरीज भर्ती मिले हैं। एसीएमओ के निरीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया। जो हॉस्पिटल संचालित मिला है उसके संचालक पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बने अवैध हॉस्पिटल मंगलवार को भी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमित रस्तोगी फोर्स के हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंचे। पूर्व में सील हुए पुष्पापंजलि हॉस्पिटल में पहुंचे तो वह संचालित मिला। वहां तीन मरीज भर्ती मिले। सील टूटी मिली, जिसके बाद हॉस्पिटल को अब पूरी तरह सील किया गया। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की बात कही। इसी तरह एचआर हॉस्पिटल में भी सील होने के बाद भी मरीज भर्ती मिले, जिसके बाद उसे भी पूरी तरह से सील कर दिया गया। कल्याणपुर के सारांश हॉस्पिटल में ड्यूटी डॉक्टर नहीं मिले। इसके बाद उन्हें नोटिस दिया गया। डिवाइन हॉस्पिटल में रजिस्ट्रेशन तो मिला मगर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया। काशी हॉस्पिटल में रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। काशी हॉस्पिटल के संचालक ने बीते चार साल से हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन ही नहीं कराया है। हॉस्पिटल में कई मरीज भर्ती थे। इसके बाद टीम ने हॉस्पिटल की ओटी सीज करते हुए तीन दिन में हॉस्पिटल को खाली करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद हॉस्पिटल को पूरी तरह से सीज किया जाएगा। नोटिस थमाते हुए तीन दिन में जवाब भी मांगा है। उसके बाद टीम पृथ्वी हॉस्पिटल पहुंची। यहां हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन था। मगर आईसीयू बिना परमिशन के चलते मिला। हॉस्पिटल संचालक को नोटिस थमाते हुए बिना परमिशन के आईसीयू संचालित करने का जवाब मागा और बोर्ड से तत्काल आईसीयू लिखा हुआ हटाने के निर्देश दिए। उसके बाद टीम वातसल्य और मर्शी हॉस्पिटल पहुंची। यहां डयूटी डॉक्टर तैनात मिले व हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन भी मिला। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बोले- अपर मुख्य चिकित्साआधिकारी डॉ. रमित रस्तोगी ने बताया कि मंगलवार को कई हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुष्पांजलि हॉस्पिटल संचालक ने हॉस्पिटल की सील तोड़ दी थी। मरीज भर्ती थे। इसी तरह एचआर हॉस्पिटल संचालक ने सील हॉस्पिटल में मरीज भर्ती कर रखा था। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाने में दोनों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी के बच्चों ने संप्रेक्षण गृह में सुनाई अपनी पीड़ा:एक साल से जमानत लंबित, कमेटी से लगाई गुहार
    Next Article
    गोरखपुर में युवक ने किया सुसाइड:बच्चे के साथ मायके गई थी पत्नी, पिता बोले- घर का इकलौता चिराग बूझ गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment