Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में पटाखा फटने से बुजुर्ग महिला की मौत:गिलास का टुकड़ा गले में धंसने से कटी मेन नस, खून अधिक निकलने से गई जान

    11 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र में स्टील के गिलास में रखकर पटाखा जलाने के दौरान गिलास फट गया और उसका टुकड़ा थोड़ी दूरी पर बैठी बुजुर्ग महिला के गले में जा धंसा। जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल, मोहल्ले के शादी के दौरान छोड़ जा रहे पटाखों में बच्चों ने कुछ पटाखे चुरा लिया। अगले दिन बच्चे उस पटाखे को स्टील के गिलास में रखकर जला रहे थे। पटाखा जलाने के दौरान गिलास फट गया और कुछ दूर पर अपने दरवाजे पर बैठी बुजुर्ग महिला के गले में टुकड़ा जा धंसा। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को परिजन तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर कोतवाल संजय दुबे अपने पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देखें 2 तस्वीरें… बहू बोली- अचानक तेज धमाका हुआ और सास गिर गईं यह पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा खुर्द के बेलवनिया वार्ड नंबर 22 का है। मृतका की पहचान बेलवनिया वार्ड निवासी कलावती (60) देवी पत्नी दीनानाथ के रूप में हुई है। उनके 3 बेटे- प्रभु गुप्ता, कृपाल गुप्ता और कुंज बिहारी गुप्ता हैं। सभी बेटे और पति मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मृतक कलावती की बहू और प्रभु की पत्नी ने बताया कि मां शनिवार की रात में 8 बजे अपने दरवाजे पर बैठी थीं। इस दौरान दूसरे मोहल्ले के बच्चे पटाखा जला रहे थे। अचानक तेज धमाका हुआ और सास घायल होकर गिर पड़ीं। परिजन उनको तुरंत देवतहां सुकरौली सीएचसी ले गया, जहां डाक्टरों ने कलावती को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर पटाखा जला रहे बच्चों के परिजनों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों की सूचना पर कोतवाल संजय दुबे अपने पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शादी से पटाखा चुराकर लाए थे बच्चे वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि ढाढा खुर्द बेलवनिया में शुक्रवार को मोहल्ले में एक शादी की बारात आई थी, जिसमें पटाखा जला रहे युवक का पटाखा कुछ बच्चों ने चुरा लिया था जिस पर लोगों में विवाद भी हुआ था। वहीं बच्चे शनिवार की देर शाम में गिलास में पटाखा रखकर जला रहे थे। लेकिन गिलास फट कर महिला के गले में लग गया और उसकी मौत हो गई। डॉक्टर बोले- गले का मेन नस कटने से गई जान वहीं, देवतहा सुकरौली सीएचसी के डॉक्टर आरडी द्विवेदी ने बताया बुजुर्ग महिला के गले में चोट लगी थी। गले का मुख्य नस कट गया था। इसके वजह से अधिक खून निकल गया और उसकी मौत हो गई। वहीं, हाटा कोतवाल संजय दुबे ने बताया की 6 और 8 साल के बच्चे स्टील के गिलास में रखकर पटाखा जला रहे थे। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम में भेज दिया गया। बाकी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेयर और पार्षद के नाम का लगा पत्थर:कानपुर के होली गंगा मेला की तैयारी के लिए पार्क में काम शुरू, तीसरे दिन विवाद थमा
    Next Article
    'बहरों को सुनाने के लिए धमाके की जरूरत होती है':लखनऊ में लगीं होर्डिंग, इंडिया AI समिट में प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस को समर्थन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment