Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में रिश्वत मांगने के आरोप में दरोगा पर FIR:ऑडियो वायरल होने के बाद SP ने किया निलंबित

    7 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक पर रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी दरोगा को पहले ही निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया था। यह कार्रवाई भगवानपुर निवासी दीपक गिरी की शिकायत पर की गई। दीपक गिरी ने अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि वर्ष 2025 में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह कर रहे थे। विवेचना के दौरान दरोगा आलोक कुमार सिंह ने मामले में चार्जशीट लगाने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पीड़ित के अनुसार, पैसे न होने की बात कहने के बावजूद दरोगा लगातार रुपये की मांग करते रहे। इसी दौरान पीड़ित ने दरोगा के साथ हुई बातचीत को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बताया जा रहा है कि 1 मिनट 24 सेकंड का यह ऑडियो 8 मार्च 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने अपनी जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने तत्काल जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर थाना तरयासुजान में तैनात उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके बाद 10 मार्च 2026 को थाना तरयासुजान में एफआईआर संख्या 0058 दर्ज की गई। आरोपी दरोगा आलोक कुमार सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 व 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में अवैध नर्सिंग होम सीज:नगर मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ की कार्रवाई
    Next Article
    हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव, आंगनबाड़ीकर्मियों का सम्मान:शिक्षा-पोषण समन्वय पर जोर, नई शिक्षा नीति पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment