Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में स्कूल बस ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई:स्टाफ समेत 6 घायल, ऑटो को बचाने में बस हुई बेकाबू

    5 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 9:20 बजे एक स्कूल बस ओवरलोड गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस दुर्घटना में विद्यालय स्टाफ सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह बस बिहार के सिवान स्थित मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल की थी, जो छात्रों और स्टाफ सहित करीब 70 लोगों को नेपाल के शैक्षणिक भ्रमण से वापस ला रही थी। हादसा पडरौना-पनियहवा मार्ग पर लक्ष्मीपुर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे एक ऑटो को बचाने के प्रयास में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके परिणामस्वरूप, बस आगे चल रही ओवरलोड गन्ना लदी ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में आदित्य (9 वर्ष), मीरा शर्मा (52 वर्ष), हीरा देवी (48 वर्ष), मुन्ना मिश्रा (55 वर्ष), सोनी (14 वर्ष) और आदित्य (28 वर्ष) शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को एम्बुलेंस व निजी वाहनों से सीएचसी कोटवा तथा पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इलाज के बाद सभी छात्रों को दूसरी बस से सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि कुशीनगर में ओवरलोड वाहनों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में निःशुल्क शिविर, 250 से अधिक मरीजों का उपचार:जनरल सर्जरी, यूरोलॉजी, फेफड़ा रोग सहित कई बीमारियों का इलाज
    Next Article
    सांड के हमले में किसान की मौत:बाराबंकी में सींग में फंसाकर पटका, बचाने आया बेटा भी गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment