Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांड के हमले में किसान की मौत:बाराबंकी में सींग में फंसाकर पटका, बचाने आया बेटा भी गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

    4 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत शहरी में रविवार शाम एक सांड के हमले में 60 वर्षीय किसान रमजान की मौत हो गई। इस घटना में उनका 40 वर्षीय पुत्र सब्बू गंभीर रूप से घायल हो गया। रमजान रविवार शाम करीब छह बजे अपने गेहूं के खेत से घर लौट रहे थे। वह खेत की रखवाली कर रहे थे, क्योंकि फसल पककर तैयार थी। इसी दौरान रास्ते में एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने रमजान को सींगों से उठाकर कई बार जमीन पर पटका, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं पिता की चीख-पुकार सुनकर पुत्र सब्बू उन्हें बचाने दौड़ा। सांड ने उस पर भी हमला कर दिया। सब्बू ने बताया कि जब वह लाठी-डंडा लेकर सांड को भगाने की कोशिश कर रहा था, तभी सांड ने उसे भी उठाकर पटक दिया। सब्बू के गर्दन और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने मिलकर सांड को मौके से भगाया और दोनों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने रमजान को मृत घोषित कर दिया, जबकि सब्बू का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली बदोसराय पुलिस और नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पांडे अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक रमजान के भाई अली हुसैन ने बताया कि रमजान पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी पत्नी का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। उनके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटे की शादी अभी बाकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में स्कूल बस ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई:स्टाफ समेत 6 घायल, ऑटो को बचाने में बस हुई बेकाबू
    Next Article
    Rasha Thadani Instagram: महादेव की आराधना में लीन दिखीं राशा थडानी, नंदी के कान में बताई अपनी मनोकामना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment