Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में सपा बनी जनता की पहली पसंद:भाजपा में पहली पसंद बने मनोज पाण्डेय, SP से पवन दुबे; जानिए विधायक की स्थिति

    1 hour ago

    2

    0

    कुशीनगर जिले की खड्डा विधानसभा सीट पर भाजपा पार्टी विधायक विवेकानन्द पाण्डेय को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 93% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद मनोज पाण्डेय हैं। सर्वे में पार्टी वरीयता के मामले में सबसे पहली पसंद समाजवादी पार्टी की है। दूसरे नंबर पर भाजपा, तीसरे नंबर पर निषाद पार्टी है, जबकि चौथे नंबर पर कांग्रेस है। वहीं पांचवे नंबर बसपा है। निषाद पार्टी के संभावित उम्मीदवारों में विवेकानन्द पाण्डेय को 100% लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद मनोज पाण्डेय हैं। उन्हें 89% लोगों ने पसंद किया है। पूर्व विधायक जटा शंकर पाण्डेय को 5 प्रतिशत और शशांक मणि को 1 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला, जबकि अन्य को 5 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। समाजवादी पार्टी इस सीट पर मजबूत स्थिति में दिख रही है। पार्टी के रूप में पवन दुबे को 94 प्रतिशत लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया। इसके अतिरिक्त, विजय कुशवाहा को 3 प्रतिशत और राधेश्याम सिंह को 2 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला, जबकि अन्य उम्मीदवारों को 1 प्रतिशत समर्थन प्राप्त हुआ। कांग्रेस को कुल 2 प्रतिशत वोट मिले, जिसमें दीपक मल्हार को 98 प्रतिशत और धनंजय सिंह पहलवान को 2 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। बहुजन समाज पार्टी की स्थिति बेहद कमजोर रही, जहां 1 प्रतिशत से भी कम लोगों ने समर्थन दिया, जिसमें कादिर अली और सुरेश चंद्र को 50% लोगों ने पसंद किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में अचानक मौसम पलटा, 5 जिलों में ओले गिरे:15 शहरों में आंधी-बारिश; लखनऊ में अंधेरा छाया, अगले 3 घंटे में तूफान का अलर्ट
    Next Article
    लखनऊ में तेज हवा के साथ बारिश:धूलभरी आंधी चलने और बादल छा जाने से अंधेरा छाया; 6 डिग्री गिरा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment