Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी युगल एसपी ऑफिस पहुंचा:प्रेमिका के परिजनों से जान का खतरा बताया, सुरक्षा की गुहार लगाई

    1 hour ago

    1

    0

    शामली में एक प्रेमी युगल ने आर्य समाज रीति-रिवाज से शादी करने के बाद अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में गुहार लगाई है। युगल ने प्रेमिका के परिजनों से अपनी जान को खतरा बताया है। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सिक्का गांव निवासी विकास और गोमतीपुर गांव की काजल पुत्री राजेंद्र ने दिल्ली में आर्य समाज के माध्यम से विवाह किया। शादी के बाद, वे वकील के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और सुरक्षा की मांग करते हुए एक शिकायत पत्र सौंपा। प्रेमी युगल ने बताया कि वे अपना जीवन यापन करना चाहते हैं, लेकिन काजल के परिवार वालों से उन्हें जान का खतरा है। इसी खतरे के मद्देनजर उन्होंने पुलिस से मदद मांगी है। इस मामले में उच्च अधिकारियों ने जांच के बाद कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। युगल के पास कोर्ट मैरिज के कोई साक्ष्य नहीं थे, उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप के दस्तावेज पेश किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा का युवक अमेरिका में जिंदा जला:₹50 लाख खर्च कर डंकी रूट से गया, इकलौता बेटा था; पंजाब के स्टोर मालिक की भी मौत
    Next Article
    मेदांता पहुंचे अखिलेश, झुलसी BJP विधायक हाल जाना:बहराइच में पुतला दहन के समय पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल हुई थी घायल; लखनऊ महापौर भी पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment