Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में सरकारी नाले से हटेगा अवैध कब्जा:15 किमी लंबे नाले पर कंपनी ने किया था अतिक्रमण, किसानों से बनी सहमति

    6 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में जिला जेल निर्माण स्थल के पास सरकारी नाले पर हुए अवैध कब्जे को हटाने पर सहमति बन गई है। शुक्रवार को प्रशासन और किसानों के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह नाला लगभग 15 किलोमीटर लंबा है और दो दर्जन से अधिक गांवों के बाढ़ व वर्षा जल निकासी का एकमात्र स्रोत है। सिरसिया दीक्षित के ग्राम प्रधान धनंजय दीक्षित की शिकायत के बाद स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान देवरिया के जिला कारागार अधीक्षक अभिषेक रंजन, पडरौना के तहसीलदार अभिषेक मिश्रा, नायब तहसीलदार, हल्का लेखपाल संदीप सिंह और क्षेत्र के किसान मौजूद थे। बैठक में तय हुआ कि जेल के सामने नाले पर जहां भी अतिक्रमण है, वहां 12 फीट चौड़ा पक्का आरसीसी ड्रेन बनाया जाएगा। इस कार्य के लिए पहले पेड़ों को हटाया जाएगा, फिर नाले का निर्माण होगा। इसके बाद ही दूसरी बाउंड्रीवॉल का निर्माण शुरू किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले किसानों, प्रशासन और कंपनी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक बार फिर स्थल का चयन किया जाएगा। वर्तमान में कंपनी नाले को नहर से सटाकर बना रही थी। नई योजना के अनुसार, बड़ी नहर, सड़क चौड़ीकरण और अन्य आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त जगह छोड़ते हुए दूसरी बाउंड्रीवॉल से दो-तीन फीट की दूरी पर पक्का नाला बनाया जाएगा। इस दौरान एक अन्य किसान के मामले के निस्तारण पर भी चर्चा हुई। बैठक में सुमंत दुबे, छोटेलाल सिंह, योगेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह, ओंकारेश्वर दीक्षित, मन्नू सिंह, साबिर प्रधान, वेद प्रकाश दीक्षित और भरत गुप्ता सहित कई किसान उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीमारियां नहीं, बिगड़ती लाइफस्टाइल है असली परेशानी:फिजियोलॉजी से शरीर को 'सुपर नॉर्मल' बनाने की तैयारी
    Next Article
    चंडीगढ़ में कमरे में मिली युवक की लाश:गले में लिपटा मिला तार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा; IT कंपनी में काम करता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment