Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत:गोरखपुर-कप्तानगंज रेलवे लाइन पर हादसा, शिनाख्त की कोशिश जारी

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार देर शाम गोरखपुर से कप्तानगंज होकर नरकटियागंज जाने वाली रेलवे लाइन पर मुजाहना और बरडीहा रेलवे ढाला के पास हुई। तेज रफ्तार से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अहिरौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर और कपड़ों आदि के आधार पर उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचित किया जाएगा। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म-अपहरण के आरोपी को 10 साल कारावास:बागपत न्यायालय ने 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया, 2022 में दर्ज हुआ था मामला
    Next Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद रायबरेली पहुंचे:एकदिवसीय दौरे पर, विधायक के भतीजे के आवास पर करेंगे रात्रि विश्राम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment