Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद रायबरेली पहुंचे:एकदिवसीय दौरे पर, विधायक के भतीजे के आवास पर करेंगे रात्रि विश्राम

    2 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपने एकदिवसीय दौरे पर बुधवार को रायबरेली पहुंचे। उनका अमेठी के रास्ते आगमन हुआ, जहां गांधीनगर स्थित यश पांडे के आवास पर वे रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार सुबह वे उन्नाव के लिए प्रस्थान करेंगे। रायबरेली पहुंचने पर शंकराचार्य का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनकी आरती उतारी। इस दौरान दर्शन करने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद गो-हत्या विरोधी यात्रा के तहत रायबरेली पहुंचे हैं। वे यहां अपने निजी कार्यक्रम में भी शिरकत कर रहे हैं। उनके साथ उनकी राजगद्दी भी लाई गई है, जिस पर वे हमेशा विश्राम करते हैं। गांधीनगर स्थित यश पांडे के आवास पर उनके विश्रामगृह को फूलों से सजाया गया है। शंकराचार्य के पहुंचने के बाद उनके सिंहासन की भी आरती की गई। यश पांडे, भाजपा समर्थित ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडे के भतीजे हैं। वर्तमान में दोनों परिवारों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता देखने को मिल रही है। सूर्यास्त के बाद मौन धारण करने की परंपरा के चलते शंकराचार्य ने मीडिया से कोई बात नहीं की। गुरुवार सुबह वे लालगंज होते हुए उन्नाव के लिए रवाना होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत:गोरखपुर-कप्तानगंज रेलवे लाइन पर हादसा, शिनाख्त की कोशिश जारी
    Next Article
    यूजीसी नियमों के विरोध में दिल्ली जा रहे नेता रोके:पुलिस ने फिरोजाबाद में घर पर ही किया नजरबंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment