Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती का अपहरण:बोलेरो सवार अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर बची, पुलिस ने नहीं दर्ज किया FIR

    2 hours ago

    1

    0

    रामकोला थाना क्षेत्र के सिधावे कटकुईया गांव से एक युवती के दिनदहाड़े अपहरण का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, युवती ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से खुद को छुड़ाकर सुरक्षित घर वापसी की। पीड़िता ने बताया कि वह साइकिल से विजयपुर स्थित एक गारमेंट्स दुकान पर काम करने जा रही थी। इसी दौरान पुल के पास सुनसान जगह पर बोलेरो सवार बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और अयोध्या-फैजाबाद की ओर ले गए। वहां सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर आरोपी शराब पीने लगे। मौके का फायदा उठाकर युवती वहां से भाग निकली और लखनऊ जा रही एक बस में बैठकर लखनऊ पहुंच गई। लखनऊ से उसने ट्रेन पकड़ी और गोरखपुर पहुंची। वहां एक सब्जी विक्रेता के मोबाइल से अपने पिता को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पिता गोरखपुर पहुंचे और 11 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे बेटी को सकुशल घर लेकर आए। पीड़िता के पिता के अनुसार, घटना 10 अप्रैल की है। जब शाम तक बेटी घर नहीं पहुंची तो उन्होंने दुकान पर संपर्क किया, जहां से पता चला कि वह उस दिन काम पर पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने बताया कि उन्होंने रामकोला थाने में लिखित शिकायत दी। इसी बीच रात में एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें बेटी ने अपनी आपबीती सुनाई, लेकिन बाद में नंबर बंद हो गया। इसकी जानकारी भी पुलिस को दी गई, बावजूद इसके कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें थाने के चक्कर काटने पड़े। वहीं, थाना प्रभारी धनवीर सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। वहीं, खड्डा सीओ ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, वे इसकी जांच कराएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यौनशोषण के दोषमुक्त प्रोफेसर के कॉलेज प्रवेश पर आजीवन प्रतिबंध:हाथरस बागला डिग्री कॉलेज प्रबंधन ने लिया फैसला, दिया VRS, वकील बोले- हम कोर्ट जाएंगे
    Next Article
    जितने नाम कटे, उसके दोगुने नहीं देते थे वोट:हर विधानसभा क्षेत्र की यही स्थिति, मतदान प्रतिशत भी होता था प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment