Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में युवक की ट्रेन से कटकर मौत:कप्तानगंज में सत्याग्रह एक्सप्रेस की चपेट में आया, दो हिस्सों में अलग हुआ शव

    11 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में बुधवार को कप्तानगंज रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना झझवा गांव के रेलवे डाले से लगभग 100 मीटर आगे दोपहर करीब 2:10 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 19 वर्षीय युवक अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया और तेज रफ्तार सत्याग्रह एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में युवक का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दी गई, जिसने स्थानीय थाना पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान ग्राम सभा कारीतिन निवासी रामपति मिश्र के पुत्र नीरज मिश्रा (19) के रूप में हुई है। नीरज अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में संविदा कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च:8वें दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना, विश्वविद्यालय ने कहा- काम नहीं तो वेतन नहीं के तहत होगी कार्रवाई
    Next Article
    चचेरे भाई की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार:फिरोजाबाद में जमीन विवाद में किया था मर्डर, 4 घंटे बाद ही एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment