Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर शिक्षक आत्महत्या, ग्रामीणों में आक्रोश:निष्पक्ष जांच की मांग में निकाला कैंडल मार्च, दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के हरैया गांव में मंगलवार देर शाम ग्रामीणों ने दिवंगत शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की याद में कैंडल मार्च निकाला। सैकड़ों ग्रामीण, युवा और परिजन हाथों में मोमबत्तियां लेकर सड़क पर उतरे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। हरैया गांव निवासी कृष्ण मोहन सिंह देवरिया जिले में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने कुछ दिन पहले अपने भाई के घर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड वीडियो और चार पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील की। परिजनों के अनुसार, शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे और वेतन बंद होने के कारण परेशान चल रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। इसके अतिरिक्त, सुसाइड नोट में नाम आने के बाद पटल सहायक संजीव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरी बाजार विकासखंड के कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदर्शन में वर्ष 2011 में चार और वर्ष 2016 में तीन शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। 9 जुलाई 2021 को एसटीएफ गोरखपुर ने तत्कालीन वित्त एवं लेखा अधिकारी सहित 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच बीआरसी कार्यालय तक पहुंचने के बाद वर्ष 2016 में नियुक्त शिक्षकों का वेतन वर्ष 2022 में रोक दिया गया था। प्रभावित शिक्षकों में कृष्ण मोहन सिंह भी शामिल थे। आरोप है कि उच्च न्यायालय से राहत मिलने और वेतन भुगतान के आदेश जारी होने के बावजूद कृष्ण मोहन सिंह को भुगतान नहीं हुआ था। फिलहाल, पूरे मामले में प्रशासनिक जांच जारी है। गांव में अभी भी शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भतीजा देगा मुखाग्नि, हत्यारा बेटा जेल में:लखनऊ में गोली मारकर की थी हत्या; सिर जंगल में फेंका, धड़ को ड्रम में छिपाया था
    Next Article
    बागपत में चार संदिग्ध युवक दिखे:सीसीटीवी में कैद, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई में देरी पर जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment